{"_id":"696f3b49ce7f6549a302890d","slug":"new-power-system-vertical-going-to-be-trialed-in-ayodhya-in-up-fatehpur-pratapgarh-also-preparations-underway-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वर्टिकल बिजली सिस्टम के दायरे में अयोध्या, फतेहपुर... प्रतापगढ़ में भी तैयारी; जानें अपने जिले का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वर्टिकल बिजली सिस्टम के दायरे में अयोध्या, फतेहपुर... प्रतापगढ़ में भी तैयारी; जानें अपने जिले का हाल
Tue, 20 Jan 2026 01:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:52 PM IST
सार
यूपी में वर्टिकल बिजली सिस्टम के दायरे में 1 फरवरी से अयोध्या आएगा। अयोध्या इस सूची में 13वां जिला होगा। 1.10 लाख उपभोक्ता शामिल होंगे। फतेहपुर... प्रतापगढ़ में भी तैयारी है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
बिजली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बिजली की नई व्यवस्था वर्टिकल का भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में ट्रायल होने जा रहा है। अयोध्या जिले के शहरी 1.10 लाख उपभोक्ता पहली फरवरी से वर्टिकल बिजली सिस्टम के दायरे में आ जाएंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का अयोध्या दूसरा जिला जहां वर्टिकल सिस्टम में बिजली व्यवस्था चलेगी। इससे पहले राजधानी लखनऊ में बीते साल 15 नवंबर को वर्टिकल लागू हो चुका।
विज्ञापन
वर्टिकल की शुरुआत कानपुर से हुई थी। इसके बाद पश्चिमांचल डिस्कॉम मेरठ के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रामपुर और दक्षिणांचल डिस्कॉम आगरा के अलीगढ़, झांसी जिलों को वर्टिकल के दायरे में लाया गया।
विज्ञापन
वर्टिकल की सूची में अयोध्या का 13 वां स्थान है। वर्टिकल सिस्टम में उपभोक्ताओं के एक काम का एक अफसर जिम्मेदार होगा। उपभोक्ताओं को अपनी समस्या के निराकरण के लिए कार्यालय जाने के बजाय 1912 पर शिकायत दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
फतेहपुर, प्रतापगढ़ में तैयारी
पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन की सूची में पूर्वांचल डिस्कॉम वाराणसी के फतेहपुर, प्रतापगढ़, बस्ती जैसे जिले भी शामिल हैं। अफसर बताते, कि पूर्वांचल डिस्कॉम में तीन बड़े शहर गोरखपुर, वाराणसी व प्रयागराज को छोड़कर अन्य में वर्टिकल लागू करने की तैयारी चल रही है।