फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new police stations to be open in 23 districts of uttar pradesh.

कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 23 जिलों में खुलेंगे नए थाने

Thu, 13 Dec 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Dec 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
new police stations to be open in 23 districts of uttar pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नए थाने स्थापित करने की योजना है। इसके तहत 23 जिलों के 36 विधानसभा क्षेत्रों में नए थाने खोले जाएंगे। गृह विभाग के इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर लगा दी है। अब गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर इन जिलों के कप्तानों से नए थानों के लिए विस्तृत प्रस्ताव मांगा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित 36 नए थानों में सर्वाधिक तीन थाने गाजियाबाद जिले में खुलेंगे। ये थाने लोनी, साहिबाबाद और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्रों में खोले जाएंगे। इसके अलावा लखनऊ में बख्शी का तालाब और सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक थाना खोलने की योजना है।
विज्ञापन


इसी तरह नोएडा के नोएडा शहर व दादरी विधानसभा क्षेत्रों में भी एक-एक थाने खुलेंगे। वहीं, अलीगढ़ के छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र में एक-एक, लखीमपुर खीरी के पलिया व सिंघासन विधानसभा क्षेत्र में, सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ व डुमरियागंज, सीतापुर के मिश्रिख व सीतापुर सदर, बलरामपुर के बलरामपुर व उतरौला और संतकबीरनगर के आलापुर व मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक थाने स्थापित किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के भी खोले जाएंगे पुलिस थाने

इसके अलावा बुलंदशहर के सिंकदराबाद, फिरोजाबाद के टुंडला, प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज, कानपुर देहात के रसूलाबाद, कानपुर नगर के बिठूर, अमरोहा के हसनपुर, मथुरा, आगरा के आगरा उत्तरी, उन्नाव, अमेठी, कौशांबी के सिराथू, बहराइच के नानपारा और श्रावस्ती के श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में नए थाने खोलने की योजना है।

13 नई पुलिस चौकी स्थापित करने की भी योजना
गृह विभाग ने 36 थानों के अलावा 13 नई पुलिस चौकियां स्थापित करने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत बागपत, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, संभल, संभल, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, बलरामपुर, गोंडा, आगरा के एत्मादपुर व फतेहाबाद में एक-एक पुलिस चौकी स्थापित करने की योजना है। इसके लिए शासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed