{"_id":"6098430a8ebc3ed1fd0838bb","slug":"new-oxygen-plant-in-eight-hospitals-lko-city-news-lko5774984187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएलबी समेत आठ अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएलबी समेत आठ अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
जिले में ऑक्सीजन प्लांट के लिए अस्पतालों का चयन कर लिया गया है। योजना के तहत राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मी बाई व बीकेटी के रामसागर मिश्र सहित आठ अस्पतालों में अलग-अलग क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। वहीं सिविल व झलकारी बाई अस्पताल समेत 21 स्थानों पर ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगेंगे। इनकी स्थापना राज्य आपदा मोचक निधि (एसडीआरएफ) से की जाएगी। उपकरणों की खरीद के लिए वर्क आर्डर जारी हो चुके हैं। ऑक्सीजन प्लांट में ज्यादा क्षमता में तो ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट से कम क्षमता में ऑक्सीजन का उत्पादन होता है।
प्रभारी अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने रविवार को स्मार्ट सिटी सभागार में बैठक कर सीएमओ को निर्देश दिए कि प्लांट के लिए चिह्नित सभी अस्पतालों का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजें, ताकि प्लांटों की स्थापना जल्द से जल्द हो सके और ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी निजी कोविड अस्पतालों को अपने यहां जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए। बैठक में पता चला कि कुछ निजी अस्पतालों ने प्लांट लगवाने के लिए ऑर्डर भी कर दिए है, जबकि कुछ ने अभी पहल नहीं की है। इस पर एडी इंडस्ट्रीज को प्रभारी बनाते हुए निर्देश दिया गया कि ऐसे अस्पतालों में जल्द प्लांट लगवाना सुनिश्चित कराएं।
कहां कौन सा प्लांट लगेगा
9 एनएम के पांच ऑक्सीजन प्लांट : सीएचसी मोहनलालगंज, सीएचसी गुडंबा, सीएचसी चिनहट, सीएचसी मलिहाबाद और झलकारी बाई अस्पताल।
30 एनएम के तीन ऑक्सीजन प्लांट : टीबी अस्पताल ठाकुरगंज, रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल राजाजीपुरम व राम सागर मिश्र अस्पताल बीकेटी।
45 लीटर प्रति मिनट के 20 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट : जिले के 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही झलकारी बाई अस्पताल में स्थापित होंगे।
50 लीटर प्रति मिनट का एक ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट : सिविल अस्पताल में स्थापित करने का प्रस्ताव।