फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New fee formula at Lucknow University: a burden for some, relief for others.

Lucknow News: लविवि में फीस का नया फॉर्मूला, किसी पर बोझ तो किसी को राहत

Wed, 22 Jul 2026 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
New fee formula at Lucknow University: a burden for some, relief for others.
लविवि
लखनऊ। नए शैक्षणिक सत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए फीस का पूरा गणित बदल गया है। नई शुल्क दरों में कहीं फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है तो कहीं राहत भी दी गई है। सबसे बड़ा झटका पांच वर्षीय एलएलबी के विद्यार्थियों को लगा है, जिनकी फीस 25,500 रुपये से बढ़ाकर 46,830 रुपये कर दी गई है। दूसरी ओर बीएससी और बीकॉम के छात्रों के परीक्षा शुल्क में 150 रुपये की कमी की गई है।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू नई शुल्क दरों के तहत विश्वविद्यालय ने पहली बार सहयुक्त कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए अंकपत्र, वाइवा परीक्षा और स्पोर्ट्स फीस जैसे कई नए शुल्क मद भी जोड़ दिए हैं। वहीं सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों की फीस में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे कई छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। एमकॉम सेल्फ फाइनेंस की फीस 25,830 रुपये निर्धारित की गई है। कला संकाय के माइनर डिग्री प्रोग्राम में पंजीकरण कराने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 1,000 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। फीस निर्धारण के लिए गठित सात सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पर वित्त समिति और कार्य परिषद में चर्चा के बाद कुलसचिव भावना मिश्रा ने नई शुल्क दरों का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


बीए में बढ़ा खर्च

पहले प्रथम सेमेस्टर में 1,250 रुपये परीक्षा शुल्क और 500 रुपये एनरोलमेंट शुल्क लिया जाता था। अब छात्रों को कुल 2,000 रुपये जमा करने होंगे। यानी 250 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी-बीकॉम को राहत
पहले प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क 2,250 रुपये था। अब इसे घटाकर 2,100 रुपये कर दिया गया है। यानी छात्रों को 150 रुपये की राहत मिलेगी।

कोट

विश्वविद्यालय की ओर से पहले ही शुल्क में बदलाव किया गया था। अब शैक्षिक सत्र 2026-27 से नई दरों के हिसाब से छात्रों को भुगतान करना होगा। - प्रो. मुकुल श्रीवास्तव, प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed