फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new course in polytechnic

लखनऊ के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में चलेंगे तीन नए कोर्स

Thu, 21 Jul 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
new course in polytechnic
अभिषेक सिंह, लखनऊ। राजधानी के राजकीय पॉलीटेक् िनक संस्थानों के छात्र साइबर सुरक्षा से संबंधित आधुनिक तकनीक का अध्ययन करने के साथ ड्रोन बनाने की तकनीक भी सीखेंगे। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 से पॉलीटेक्निक संस्थानों में चार नए आधुनिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। इनमें से तीन पाठ्यक्रम लखनऊ के सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ाए जाएंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इन पाठ्यक्रमों का सिलेबस भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक संस्थानों में जो चार नए पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं, उनमें पीजी डिप्लोमा इन डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग, पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी, पीजी डिप्लोमा इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स और पीजी डिप्लोमा इन ड्रोन टेकभनोलॉजी शामिल हैं। ये सभी न्यू एज पाठ्यक्रमों के तहत शुरू किए जा रहे हैं। उद्योगों की डिमांड और इन क्षेत्रों में कुशल कारीगरों की भारी मांग को देखते हुए यह पहल की गई है। इन चारों पाठ्यक्रमों में से इंटरनेट ऑफ थिंग्स गवर्नमेंट गर्ल्स पॉलीटेक्निक और पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी व पीजी डिप्लोमा इन डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में शुरू किया जा रहा है। इन सभी पाठ्यक्रमों की अवधि एक वर्ष की है। इनमें स्नातक उत्तीर्ण छात्र दाखिला ले सकेंगे। दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की काउंसिलिंग के माध्यम से दिया जाएगा।
विज्ञापन

75 तक होंगी सीटें
इन तीनों पाठ्यक्रमों में 75 सीटें होंगी। इनमें 60 सीटें रेग्युलर तो 15 सीटें ईडब्लूएस की होंगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि पाठ्यक्रम आधुनिक तकनीकों पर आधारित हैं। फिलहाल इन्हें राजकीय पॉलीटेक्निक में शुरू किया जा रहा है। गर्वनमेंट गर्ल्स पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य संजय के श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां पर इंटरनेट ऑफ थिंग्स पाठ्यक्रम चलेगा। इससे छात्राएं इंटरनेट से जुड़ी आधुनिक तकनीक का ज्ञान हासिल कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के सबसे ज्यादा अवसर मिलेंगे
इन आधुनिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के पास अगले पांच साल में रोजगार के अवसरों की भरमार होगी। तीनों पाठ्यक्रमों में पढ़ाए जाने वाली तकनीक की भारी मांग है। ड्रोन तकनीकी हर क्षेत्र में इस्तेमाल करने के लिए तेजी से प्रयोग की जा रही है। छात्र ड्रोन बनाने की तकनीक व कार्यप्रणाली का अध्ययन करेंगे। उधर, साइबर अपराधों को देखते हुए साइबर विशेषज्ञों की मांग भी बढ़ती जा रही है। वहीं, जिस तरह से इंटरनेट जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा है, उस लिहाज से बाजार में विशेषज्ञों की भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed