{"_id":"5f748f230f965f35206de287","slug":"new-cmos-in-amethi-bahraich-lucknow-and-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी, बहराइच, लखनऊ व शामली में नए सीएमओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी, बहराइच, लखनऊ व शामली में नए सीएमओ
Wed, 30 Sep 2020 07:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश सरकार ने बुधवार को आठ चिकित्साधिकारियों की तैनाती में फेरबदल कर अमेठी, बहराइच, लखनऊ व शामली में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) तैनात किए हैं।
शामली के सीएमओ डॉ. संजय भटनागर को लखनऊ का नया सीएमओ बनाया गया है, जबकि अमेठी के सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव को इसी पद पर बहराइच भेजा गया है। राजधानी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार दुबे अमेठी के सीएमओ बनाए गए हैं।
लखनऊ के सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह को सिविल अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता (प्लास्टिक सर्जन) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह गौतमबुद्धनगर के 240 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीर बहादुर ढाका शामली के नए सीएमओ बनाए गए हैं। उनका प्रभार वहीं पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू अग्रवाल को दिया गया है।
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार वर्मा को जिला चिकित्सालय बाराबंकी में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है, जबकि हमीरपुर के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम कुमार कटियार को जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है।