फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New city government will be formed by the end of December

Lucknow : दिसंबर अंत तक बनेगी शहरों की नई सरकार, राजनीतिक दल इसलिए चाहते हैं कुछ देरी

Wed, 23 Nov 2022 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 05:59 AM IST
सार

नगर विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव में प्रशासन व पुलिस के पर्याप्त इंतजाम व अन्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक चुनाव कराने का विचार किया है।

विज्ञापन
New city government will be formed by the end of December
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में शहरों की सरकार चुनने के लिए 763 नगर निकायों के चुनाव मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव और गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद ही कराए जाएंगे। नगर विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव में प्रशासन व पुलिस के पर्याप्त इंतजाम व अन्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक चुनाव कराने का विचार किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 546 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। अभी मैनपुरी लोकसभा, खतौली और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव होने हैं। गुजरात में भी विधानसभा चुनाव चल रहे है। सभी राजनीतिक दल इन चुनावों में व्यस्त हैं। गुजरात चुनाव और प्रदेश के उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक दल चाहते हैं कि गुजरात चुनाव और उप चुनाव के बाद ही निकाय चुनाव कराए जाएं ताकि उन्हें पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन


ताकि अनुपूरक बजट से आचार संहिता प्रभावित न हो
विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से होगा। इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट भी लाएगी। इसमें सरकार कुछ नई योजनाओं के लिए बजट की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक यदि अनुपूरक बजट से पहले निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई तो बजट घोषणा से आचार संहिता प्रभावित होगी। लिहाजा आयोग और शासन के स्तर पर शीतकालीन सत्र के बाद ही निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा आरक्षण निर्धारण
नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में सभासद एवं चेयरमैन, नगर निगम में पार्षद और महापौर के लिए आरक्षण का निर्धारण दिसंबर के पहले सप्ताह तक होगा। सूत्रों के अनुसार नवंबर के अंतिम सप्ताह में आरक्षण का प्रारूप जारी कर उस पर आपत्तियां मांगी जाएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह तक आपत्तियों का निस्तराण कर आरक्षण जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed