फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new cemetery for corona patient in Lucknow

कोरोना से मरने वालों के लिए अलग होगा श्मशान स्थल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
new cemetery for corona patient in Lucknow
प्रवेंद्र गुप्ता । कोरोना से मरने वालों के शव दफ नाने के लिए शहर में अलग श्मशान स्थल बनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है और अयोध्या रोड के एक गांव का नाम भी लगभग तय है। कोरोना मरीजों की मौत के बाद उनके शव दफनाने को लेकर राजधानी सहित अन्य जगह में हो रहे विवाद को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बीते माह कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद ऐशबाग कब्रिस्तान में उसका शव दफनाने पर स्थानीय लोगों ने बवाल किया था। इसके चलते पुलिस और प्रशासन के अफसरों को परेशानी उठानी पड़ी थी। मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। वहीं, कई अन्य शहरों में भी कोरोना मरीजों की मौत के बाद उनके शव दफनाने को लेकर विरोध और बवाल की खबरें आ चुकी हैं। इसे देखते हुए अब नगर निगम ने राजधानी में कोरोना मरीजों के शव दफनाने को अलग श्मशान स्थल बनाने की तैयारी की है। कोरोना संक्रमितों के शव दफनाने को अभी अयोध्या रोड स्थित उत्तरधौना गांव का नाम प्रस्तावित है। यह सीमा विस्तार के बाद नगर निगम में आए 88 नए गांवों में शामिल हैं। जो नए गांव नगर निगम सीमा में शामिल हुए हैं, उनका गजट नोटिफिकेशन भी सरकार जारी कर चुकी है, लेकिन गांवों की जमीन से जुड़ा राजस्व रिकॉर्ड जिला प्रशासन के पास है। ये अभी नगर निगम को नहीं मिले हैं। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि कोरोना से मौत के बाद शव दफनाने को अलग श्मशान स्थल बनाया जाएगा। उत्तरधौना गांव में इसे बनाने का प्रस्ताव है। जल्द इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed