फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new cathe lab in civil hospital lucknow

सिविल अस्पताल में लगेगी नई कैथ लैब

Mon, 29 Jul 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
new cathe lab in civil hospital lucknow
लखनऊ।सिविल अस्पताल में अब जल्द ही ह्दय रोगियों की एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी हो सकेगी। पुरानी कैथ लैब मशीन कंडम होने से यहां काम प्रभावित था। मरीजों को लॉरी या दूसरे संस्थानों में भेजना पड़ता था। अस्पताल प्रशासन ने आधुनिक उपकरणों से लैस नई कैथ लैब लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

राजधानी के सिविल अस्पताल में ही कैथ लैब की सुविधा अभी तक उपलब्ध थी। कैथ लैब मशीन के पार्ट्स खराब हो गए थे। नए पार्ट्स न मिलने से इंजीनियरों ने मशीन को कंडम घोषित कर दिया था। इसके बाद से यहां पर साल भर से मरीजों की एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी बंद पड़ी थी। अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि नई कैथ लैब लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मुहर लगते ही नई कैथ लैब लगाई जाएगी ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है सुविधा
राजधानी के बलरामपुर, लोहिया, रानी लक्ष्मीबाई समेत किसी भी अस्पताल में कैथ लैब की सुविधा नहीं है। ऐसे में अस्पताल आने वाले ह्दय रोगियों को केजीएमयू के लॉरी या दूसरे संस्थान जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसीयू में लगेंगे दो वेंटिलेटर
निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन एनएचएम की ओर से कार्डियक यूनिट में अति गंभीर मरीजों के लिए दो वेंटिलेटर भी जल्द मिलेंगे। इन्हें जल्द कार्डियक आईसीसीयू में इन्टॉल कराया जाएगा। यहां दस बेड की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed