{"_id":"7fd74a3f36cdc15cf705ab4c8779cd4a","slug":"new-branch-of-jaipuria-institute-will-be-inaugrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुरिया की नई शाखा का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुरिया की नई शाखा का उद्घाटन
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Apr 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुरिया स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन मंगलवार को किया गया।
विज्ञापन
सीतापुर रोड स्थित बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट परिसर में स्थित शाखा का उद्घाटन जयपुरिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी नोएडा कैंपस के कुलपति विक्रम सिंह ने किया।
इस अवसर संस्थान के एजीएम पुलक अग्रवाल, प्रिंसिपल मोनिका तिवारी आदि मौजूद रहे।
स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका तिवारी ने बताया कि स्कूल में एलकेजी से लेकर कक्षा पांच तक की कक्षाएं चलाई जाएंगी। अगले साल एडमिशन बढ़ने पर आगे की कक्षाएं शुरू होंगी।
मोनिका तिवारी के अनुसार स्कूल में आरटीई के तहत गरीब बच्चों को 25 फीसदी सीटों पर दाखिला भी दिया जाएगा। फीस पांच हजार रुपये महीना है।
इसमें कॉपी-किताबों का मूल्य भी शामिल है। स्कूल बस से आने वाले बच्चों को ट्रांसपोर्ट फीस अलग से चुकानी होगी।