{"_id":"5c7a221fbdec22737d20df1c","slug":"new-born-babies-named-on-abhinandan-in-gonda-and-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा व हरदोई में अभिनंदन का वंदन, नवजात बच्चों को दिया विंग कमांडर का नाम, बोले- सेना में भेजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा व हरदोई में अभिनंदन का वंदन, नवजात बच्चों को दिया विंग कमांडर का नाम, बोले- सेना में भेजेंगे
Sat, 02 Mar 2019 11:56 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंग कमांडर अभिनंदन के साहस से हर देशवासी अभिभूत है। शुक्रवार को जब पूरा देश अभिनंदन की वापसी की राह देख रहा था तो उसी समय जिला अस्पताल में जन्मे एक नवजात का नाम उसके माता-पिता ने अभिनंदन के नाम पर रख दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के एफ 16 विमान को मार गिराने वाले वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के अदम्य साहस से सभी अभिभूत हैं। शुक्रवार को पूरा देश उनके साहस की चर्चा करते हुए उनके भारत आने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान महिला अस्पताल में पोर्टरगंज निवासी राजन मिश्र की पत्नी नीतू मिश्रा ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। विंग कमांडर की वीरता से खुश राजन ने अपने बेटे का नाम अभिनंदन रख दिया।
विज्ञापन
राजन व उसकी पत्नी नीतू ने बताया कि अभिनंदन के देश आने पर जन्मे बेटे का नाम अभिनंदन रखा है और वह उसे वायु सेना में भेजकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित भी करेंगे।
वहीं हरदोई में भी विंग कमांडर अभिनंदन से प्रभावित होकर शाहाबाद के एक अवस्थी परिवार ने नवजात बेटे का नाम अभिनंदन रख दिया।