फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New academic session from today, books not reaching schools

Lucknow News: नया शैक्षिक सत्र आज से, विद्यालयों में नहीं पहुंची किताबें

Mon, 01 Apr 2024 06:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Apr 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
New academic session from today, books not reaching schools
रायबरेली। नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग में तैयारियां अभी अधूरी हैं। सभी परिषदीय विद्यालयों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। जिससे पहले ही दिन से पाठ्यपुस्तकों का वितरण संभव नहीं होगा। बच्चों को किताबों के लिए इंतजार करना होगा। विद्यालयों को साफ-सुथरा कर व्यवस्थित करना होगा, लेकिन कहीं कोई इंतजाम नहीं दिखा। कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां रिपोर्ट कार्ड तक वितरित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र 2024-25 की शुरुआत के लिए इस बार उच्चाधिकारियों की ओर से कोई विशेष आदेश नहीं आए हैं। पहले ही दिन से बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की तैयारियां जरूर चल रही थीं, लेकिन यह तैयारियां भी अधूरी हैं। परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन समय से सभी अध्यापक पहुंचे और बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति रहे, इसके निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं। निर्देश है कि विद्यालय में समय से साफ-सफाई करा ली जाए, ताकि पहले दिन स्कूल आने पर बच्चों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंच सकी हैं। पहले दिन बच्चों को बगैर किताबों के विद्यालय पहुंचना होगा।
विज्ञापन


दी जा रहीं कक्षा तीन से पांच तक की किताबें
जिले में बेसिक के 2,299 विद्यालय हैं। 50 फीसदी विद्यालयों में ही नए सत्र की किताबें पहुंची हैं। वह भी महज कक्षा तीन से पांच तक की। सभी ब्लाॅक संसाधन केंद्रों को कक्षा तीन से पांच तक की किताबें उपलब्ध करा दी गई थीं, जहां से विद्यालयों तक पहुंचाई जा रही हैं। कक्षा छह से आठ तक की किताबें जिला मुख्यालय से ब्लाॅक संसाधन केंद्र तक पहुंच रही हैं, लेकिन इन किताबों को विद्यालयों तक पहुंचाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिला समन्वयक डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि मांग के अनुरूप शत-प्रतिशत पाठ्यपुस्तकें मिल चुकी हैं। जिन्हें ब्लाॅक संसाधन केंद्रों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। ज्यादातर विद्यालयों में किताबें पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा एक और दो की किताबें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से मिलेंगी तो उन्हें भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की तैयारियां पूरी हैं। बच्चों को नए सत्र की किताबें भी बांटी जाने लगेंगी।


पुस्तकें ढोने के लिए नहीं मिले वाहन
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक संसाधन केंद्र जगतपुर में जिला मुख्यालय से आईं पाठ्यपुस्तकें रखी हुई हैं, लेकिन यहां से विद्यालयों तक नहीं पहुंचाई जा सकीं। इन किताबों की ढुलाई के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया है। बीआरसी को अभी पूरी किताबें भी नहीं मिली हैं। नया सत्र शुरू होने पर बच्चों को बगैर किताबों के विद्यालय जाना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि जो भी किताबें मिली हैं, वे सभी ब्लाॅक संसाधन केंद्र में रखी हैं। वाहन मिलने के बाद स्कूलों तक पहुंचाने का सिलसिला शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed