फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New 40 upcoming city buses will ru very soon

नई 40 सिटी बसों के लिए रूट तय, गांव से आवागमन होगा सुगम

Wed, 22 Dec 2021 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
New 40 upcoming city buses will ru very soon
सिटी बसें चलने से सफर होगा आसान। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
नगरीय परिवहन निदेशालय से अनुबंधित 100 में से बची 40 इलेक्ट्रिक सिटी बसों के लिए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने तीन रूट तय कर दिए हैं। इन बसों का शहर व गांव से सीधा कनेक्शन होगा। ये तीन रूट निगोहां, टिकैतगंज व मोहान रोड हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अभी यह तय होना बाकी है कि निगोहां एवं मोहान रोड की बसों का संचालन किस जगह से किया जाएगा। लेकिन, कुर्सी रोड स्थित टिकैतगंज की बसों का संचालन कैसरबाग से होगा।
विज्ञापन

साथ ही येे भी उम्मीद है कि मोहान रोड की बसें राजाजीपुरम से आवागमन करेंगी। इन सभी रूट पर 10-10 बसें चलाने की योजना है। 10 अन्य बसों के लिए जनता की मांग पर रूट तय होेंगे। खासतौर पर महिलाएं व छात्राओं का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 फीसदी तक पहुंचा लोड फैक्टर
नगरीय परिवहन निदेशालय की जो 40 इलेक्ट्रिक सिटी बसें पहले रूट पर उतरी थीं, का लोड फैक्टर 75 फीसदी तक पहुंच गया है, जबकि पहले 35 से 40 फीसदी था। वर्तमान में ये 40 बसें 1.80 से दो लाख रुपये और पीएमआई की 60 बसें 2.25 से 2.50 लाख रुपये रोज की कमाई कर रही हैं। पीएमआई की बसों को अभी पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही हैं।

इलेक्ट्रिक बसों के आने से सवारियां बढ़ीं
सीएनजी की खटारा सिटी बसों में सफर करने से लोग कतरा रहे थे। मगर, जब से इलेक्ट्रिक सिटी बसें आई, तब से सवारियां बढ़ी और उसका सिलसिला जारी है। इससे सवारियों को सुविधा मिल रही है।
- एमवी नाटू, मैनेजर (ऑपरेशन) लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed