फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Neither agency nor warehouse, yet cylinders were being sold, 38 recovered

Lucknow News: एजेंसी न गोदाम, फिर भी बेच रहे थे सिलिंडर, 38 बरामद

Wed, 18 Mar 2026 06:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Neither agency nor warehouse, yet cylinders were being sold, 38 recovered
गैराज से बरामद सिलिंडर के साथ अ​धिकारी।  - फोटो : स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन


लखनऊ। आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का एक और मामला पकड़ा। छापा मारकर ट्रांसपोर्ट नगर के हिंद नगर स्थित एक गोदाम से विभिन्न कंपनियों के 38 खाली सिलिंडर बरामद किए हैं। यह स्थान न तो गोदाम है, न ही किसी गैस एजेंसी का परिसर। फिर भी यहां गैस सिलिंडरों की लगातार आवाजाही हो रही थी। मनमानी कीमत पर भरे हुए सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। देर रात तक टीम जांच में जुटी रही।


जिला आपूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक व्यक्ति अपने गैराज से सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहा है। इस पर गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच की गई तो गैराज से कुल 38 सिलिंडर बरामद हुए। इनमें घरेलू, व्यावसायिक और छोटे सिलिंडर थे। संबंधित व्यक्ति की कोई एजेंसी नहीं है। इसके बाद भी उसे इतनी संख्या में और विभिन्न कंपनियों के सिलिंडर कैसे मिले, इस बात की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उपभोक्ताओं के बुक हुए सिलिंडर इस गैराज के जरिये किसी और को तो नहीं बेच दिए। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति विभाग की ओर से आरोपी का विवरण साझा नहीं गया था।
विज्ञापन

गैराज से बरामद सिलिंडर के साथ अधिकारी। 

गैराज से बरामद सिलिंडर के साथ अधिकारी। - फोटो : स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed