फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Negligence in uploading half yearly examination mark sheets of 9th to 12th students of UP Board

यूपी बोर्ड : नौ से 12वीं के छात्रों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड करने में लापरवाही

Sun, 16 Jan 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Negligence in uploading half yearly examination mark sheets of 9th to 12th students of UP Board
यूपी बोर्ड के नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड करने में हो रही ला - फोटो : ??? ?????
यूपी बोर्ड के विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के अंक इस बार से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होने थे।
विज्ञापन

विभाग को जानकारी ही नहीं है कि सभी विद्यालयों के सभी छात्रों के अंक अपलोड हुए कि नहीं। बोर्ड के निर्देश पर विभाग जानकारी मांग रहा है और विद्यालय उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
अक्तूबर व नवंबर में विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराई गई। कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के परीक्षा के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

यह व्यवस्था पहली बार लागू हुई है। ताकि परीक्षा न हो तो भी रिजल्ट तैयार किया जा सके। बोर्ड ब्योरा मांग रहा है कि शतप्रतिशत छात्रों के अंक अपलोड हुए हैं कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन विभाग उपलब्ध नहीं करा पा रहा है क्योंकि सभी विद्यालय जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। डीआईओएस डॉ. अमर कांत सिंह ने विद्यालयों को तत्काल इसकी सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कई स्कूलों के बोर्ड ने नहीं भेजे अंकपत्र
हाईस्कूल व इंटर छात्रों के अंक सुधार परीक्षा के अंकपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के परीक्षा कार्यालय से वितरित किए जा रहे हैं। स्कूलों को निर्देश हैं कि जिनके छात्रों ने परीक्षा दी थी वे उनके अंकपत्र ले जाएं और छात्रों में वितरित कर दें। कई स्कूलों ने अंकपत्र न आने की शिकायत दर्ज कराई है। बोर्ड ने भी इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी है कि छात्रों के अंकपत्र किस दशा में नहीं भेजे। परीक्षा कार्यालय ने ऐसे विद्यालयों के बारे में बोर्ड को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed