फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Negligence in disposal of IGRS complaints, warning of action

Lucknow News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, कार्रवाई की चेतावनी

Tue, 22 Oct 2024 06:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Negligence in disposal of IGRS complaints, warning of action

विज्ञापन
लखनऊ। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जल निगम और महिला एवं बाल कल्याण विभाग काफी पीछे हैं। शिकायतें लंबित पड़ी हैं। सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सभी विभाग के अफसरों संग बैठक कर तय समय में शिकायतों को निस्तारित करने का निर्देश दिया है। न करने पर जिम्मेदार पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।


बैठक के दौरान जानकारी हुई कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग के डिप्टी सीपीओ के 52 आईजीआरएस मामले लंबित हैं। वहीं, जल निगम के अधीक्षण अभियंता 88 शिकायतें लंबित हैं। इन शिकायतों का निस्तारण तय समय में नहीं किया गया। इस पर मंडलायुक्त ने दोनों अफसरों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इन शिकायतों का निस्तारण कराएं। अगर आगे से लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने सभी अफसरों से कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण होता रहे उनमें शिकायकर्ता का फीडबैक जरूर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed