{"_id":"5d1129a68ebc3e0a9a617d88","slug":"neet-lucknow-news-lko4670968151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट काउंसलिंग के अंतिम दिन बेवसाइट ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट काउंसलिंग के अंतिम दिन बेवसाइट ने रुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट काउंसलिंग के अंतिम दिन वेबसाइट ने रुलाया
शिकायत लेकर डीजीएमई ऑफिस पहुंचे तमाम छात्र
लखनऊ। नीट काउंसलिंग के अंतिम दिन बेवसाइट की धीमी गति से छात्र परेशान रहे। तमाम छात्रों का आरोप है कि वेबसाइट हैंग करने, एरर आने जैसी वजहों से वे काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। ये छात्र चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) कार्यालय भी पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
नीट 2019 उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को 19 से 24 जून तक ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लेना था। इसके जरिए देश के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में सीट्स का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल बेवसाइट पर आवेदन करना था। यहां पंजीयन के बाद छात्र को जरूरी सूचनाएं देनी थी। छात्रों का आरोप है कि सोमवार को अंतिम दिन होने की वजह से ज्यादातर छात्र पंजीयन कर रहे थे। दोपहर बाद वेबसाइट में बार-बार एरर आने लगा। इस वजह से तमाम छात्र अपना पंजीयन नहीं कर पाए। परेशान छात्र डीजीएमई ऑफिस गए और वहां शिकायत भी की। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई।
26 जून से होगा सीट आवंटन
काउंसलिंग का पहला राउंड 19-24 जून तक पूरा हो गया है। 26 से सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। बची हुई सीटों पर छह से आठ जुलाई तक दोबारा काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
शिकायत नहीं मिली
अभी तक ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वेबसाइट पर निर्धारित समय तक बड़ी संख्या में छात्रों ने पंजीयन किया है। बेवसाइट में दिक्कत होती तो सभी छात्र पंजीयन न कर पाते।
- डॉ. केके गुप्ता, डीजीएमई