फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NEET Exam: Ayushi raises question on NTA statement.

NEET में धांधली: छात्रा का आरोप, एनटीए बताए दूसरे रोल नंबर से कैसे जारी हुआ परिणाम, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

Wed, 12 Jun 2024 01:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Jun 2024 01:49 PM IST
सार

लखनऊ की आयुषी ने एनटीए के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो परिणाम दिख रहा है वो दूसरे रोल नंबर का है। एनटीए ने छात्रा को कोई और ओएमआर सीट भेजने से भी इंकार किया है।

विज्ञापन
NEET Exam: Ayushi raises question on NTA statement.
फटी हुई ओएमआर सीट दिखाती छात्रा। (जारी किया था वीडियो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लखनऊ की आयुषी ने रविवार को वीडियो जारी कर नीट परिणाम में उसके साथ धांधली का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने पर जब एनटीए की फजीहत होना शुरू हुई तो उसने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से जानकारी देते हुए छात्रा के सभी आरोपों को गलत बताते हुए परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जारी होने की बात कही। इस संबंध में छात्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर दूसरा वीडियो जारी कर एनटीए से सवाल पूछा कि जो रिजल्ट उसका बताया जा रहा है, वह दूसरे रोल नंबर का जनरेट हो रहा है।

विज्ञापन


छात्रा ने कहा कि अगर एनटीए की ओर से उसका परिणाम जारी किया गया है तो वह चार जून को वेबसाइट पर क्यों नहीं दिख रहा था। छात्रा ने पूरे मामले में उसकी ओएमआर सीट मैन्युअली चेक कराने की मांग की है क्योंकि आंसर-की में उसके 715 नंबर आ रहे हैं जबकि परिणाम में 335 नंबर ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में भाजपा की हार पर रार... सोशल मीडिया पर अब अयोध्या के खिलाफ तरकश के नए तीर; फोटो और वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अभेद्य होगी अयोध्या की सुरक्षा... तैनात किए जाएंगे ब्लैक कैट कमांडो, एनएसजी यूनिट की होगी स्थापना


हाईकोर्ट में दी है चुनौती
छात्रा ने पूरे में मामले में उसके साथ ज्यादती की बात कहते हुए न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है। इसके लिए उसकी तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस पर बुधवार को सुनवाई होनी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि हाईकोर्ट इस मामले पर क्या रुख अपनाता है।

एनटीए की ओर से नहीं भेजी गई ओएमआर
छात्रा के वीडियो को निराधार बताते हुए एनटीए ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि उनकी तरफ से छात्रा को कोई फटा हुआ ओएमआर नहीं भेजा गया है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उसकी ओएमआर पूरी तरह से सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed