{"_id":"594d4aae4f1c1b87388b4682","slug":"neet-2017-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट- 2017 का परीक्षा परिणाम घोषित, लखनऊ के मेधावियों ने फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट- 2017 का परीक्षा परिणाम घोषित, लखनऊ के मेधावियों ने फहराया परचम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
नीट में सफलता पाने वाले अभिषेक वर्मा, प्रखर अग्रवाल और शुभांगी
- फोटो : amar ujala
सीबीएसई ने नीट 2017 का परिणाम शुक्रवार सुबह घोषित कर दिया। देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित परीक्षा में पंजाब के मुक्तसर निवासी नवदीप सिंह ने ऑल इंडिया टॉप किया है। नवदीप को 720 में से 697 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी अर्चित गुप्ता ने 695 अंक लेकर दूसरा और मध्य प्रदेश के ही मनीष मूलचंदानी भी 695 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। यूपी के आर्यन राज सिंह 690 अंक लेकर टॉप टेन (नौंवा) में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊ के मेधावी भी अपनी प्रतिभा का परचम फहराने में सफल रहे। ऑल इंडिया रैंक में लखनऊ का नाम रोशन करने वाले अभिषेक वर्मा, प्रखर अग्रवाल, उजाला पाठक, दिव्यांश अग्रवाल, शुभांगी, शोभित कुमार, इंद्रनील साहा समेत अनेक मेधावियों ने इस परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े।
विज्ञापन
अब ये सभी विद्यार्थी मेडिकल के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने के लिए दाखिले के पड़ाव पर हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया।