फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   need of teachers in primary schools

बंपर भर्ती, फिर भी डेढ़ लाख शिक्षकों की कमी

Wed, 02 Jul 2014 11:52 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 02 Jul 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
need of teachers in primary schools

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में तीन साल से रुकी हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल तो जरूर पड़ी है पर अच्छी शिक्षा के यह नाकाफी है।

विज्ञापन


राज्य सरकार को गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए शिक्षकों के और भी रिक्त पदों को जल्द ही भरना होगा।

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में मौजूदा समय शिक्षकों के 5,83,724 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से मात्र 2,88,818 शिक्षक ही कार्यरत हैं।

शिक्षा विभाग अभियान चलाकर 1,70,985 शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। इन पदों पर भर्ती होने के बाद भी परिषदीय स्कूलों में करीब 1,34,992 शिक्षकों के पद खाली रह जाएंगे।

ये है अच्छी शिक्षा व्यवस्‍था का मानक

need of teachers in primary schools

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए तय मानक के मुताबिक प्राइमरी में 30 बच्चों पर एक और उच्च प्राइमरी में 35 बच्चों पर एक शिक्षक रखने की व्यवस्था है।

केंद्र सरकार से निर्धारित इस मानक का पालन न के बराबर हो रहा है। किसी स्कूल में छात्र क्षमता से अधिक शिक्षक हैं तो कुछ स्कूलों में एक ही शिक्षक हैं।

यह स्थिति पिछले तीन सालों से शिक्षकों की भर्ती न हो पाने की वजह से हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग अब इस कमी को पूरा करना चाहता है।

उसका प्रयास है कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द से जल्द दूर कर दी जाए, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा सके, पर जितने शिक्षकों की भर्तियां शुरू हुई है वह नाकाफी है। शिक्षा विभाग को चाहिए कि खाली शेष शिक्षक के पदों पर भी शीघ्र भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है जमीनी हकीकत

need of teachers in primary schools

प्राइमरी में टीईटी पास बीएड--72,825
प्राइमरी में शिक्षा मित्रों का समायोजन--58,826

बीटीसी शिक्षकों की भर्ती--10,000
उच्च प्राइमरी में भर्ती--29,334

प्राइमरी स्कूल--1,54,272
उच्च प्राइमरी--76,782

शिक्षक--कुल पद--कार्यरत--रिक्त
प्राइमरी--4,22,127--1,85,729--2,36,398
उच्च प्राइमरी--1,61,597--92,098--69,499

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed