फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ncsc team visit bbau

एनसीएससी की टीम आज से बीबीएयू के निरीक्षण पर

Tue, 27 Aug 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
ncsc team visit bbau
नियुक्तियों में आरक्षण की अनदेखी की जांच करेगी एनसीएससी की टीम
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शिक्षकों की नियुक्तियों में आरक्षण रोस्टर के अनुपालन न होने की पूर्व में हुई शिकायत पर अब कार्रवाई शुरू हुई है। विवि में नेशनल कमीशन फॉर शिड्यूल कॉस्ट (एनसीएससी) की टीम तीन दिन के निरीक्षण पर मंगलवार को आ रही है।

पूर्व कुलपति प्रो. आरसी सोबती के समय में विवि की नियुक्तियों में आरक्षण रोस्टर के अनुपालन न होने की कमीशन में काफी शिकायत हुई थीं।
कमीशन ने इस मामले में विवि को पत्र भी भेजा था लेकिन तत्कालीन प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया। इसकी वजह से विवि की नियुक्तियों को लेकर काफी रार चली थी। जानकारी के अनुसार हाल में विवि ने फिर से विभिन्न विभागों में नए पदों की संस्तुति के लिए यूजीसी में प्रस्तुतीकरण दिया था। इस क्रम में एनसीएससी ने पहले नियुक्तियों में आरक्षण रोस्टर की जांच करने का निर्णय लिया। इस क्रम में टीम तीन दिन के लिए विवि आ रही है। जानकारी के अनुसार टीम के सदस्य सभी रिकॉर्ड को देखेंगे और शिक्षकों से मुलाकात भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed