फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCERT: Focus on skill development for children to begin from Class 5

NCERT: कक्षा पांच से ही बच्चों के कौशल विकास पर होगा फोकस, नए सत्र से शुरू होगा पाठ्यक्रम

Tue, 28 Jul 2026 11:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 28 Jul 2026 11:26 PM IST
सार

कौशल बोध के नाम से कक्षा पांच से आठ तक चैप्टर पाठ्यक्रम में शामिल  किया गया है। शुरुआत में बच्चों को इससे जुड़ी बेसिक जानकारी दी जाएगी। आगे चलकर उनको कौशल प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। 

विज्ञापन
NCERT: Focus on skill development for children to begin from Class 5
बच्चों का स्किल डेवलपमेंट। - फोटो : AI image

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नए सत्र 2027-28 से कक्षा पांच से आठ तक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों से पढ़ाई होगी। एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में कक्षा पांच से ही बच्चों को कौशल विकास से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। कौशल बोध के नाम से कक्षा पांच से आठ तक एक चैप्टर इसमें शामिल है। शुरुआत में बच्चों को इससे जुड़ी बेसिक जानकारी दी जाएगी। आगे चलकर उनको कौशल प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को आगे चलकर रोजगार व स्वरोजगार के लिए तैयार करना है।

विज्ञापन


बच्चों को मिलेगा अपग्रेड कंटेंट
एनसीईआरटी का कंटेंट राज्यों की अपेक्षा बेहतर होता है। देश भर के शिक्षाविद इसका पाठ्यक्रम तैयार करते हैं। देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं, सिविल सर्विस आदि की तैयारी के लिए युवा सर्वाधिक एनसीईआरटी की किताबें ही पढ़ते हैं। युवा सिविल तैयारी के लिए सर्वाधिक एनसीईआरटी की कक्षा नौ-दस की किताबें पढ़ते हैं। एनईपी 2020 लागू होने के बाद देश भर में पढ़ाई में एकरूपता लाने के लिए भी एनसीईआरटी का किताबें लागू की जा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: झमाझम बारिश से नहाया प्रदेश, बुधवार को इन 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 30 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में जल्द शुरू हो सकता हैं मस्जिद का निर्माण, 300 करोड़ की परियोजना घटकर पांच करोड़ हुई


ये हैं प्रमुख किताबें
कक्षा पांच में वीणा, संतूर, गणित मेला, बांसुरी, खेल योग, मैथ्स मेला, कक्षा छह में मल्हार, दीपकम, गणित प्रकाश, पूर्वी, कौशल बोध, ख्याल, गणित प्रकाश, खेल यात्रा, कृति, क्यूरिसिटी, कक्षा सात-आठ में मल्हार, गणित प्रकाश, दीपकम, पूर्वी, जिज्ञासा, समाज का अध्ययन, कृति, खेल यात्रा, एक्सप्लोरिंग सोसायटी, गणित प्रकाश, कौशल बोध आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed