फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCC recruitment process at LU on the 17th

Lucknow News: लविवि में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया 17 को

Sat, 15 Aug 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
NCC recruitment process at LU on the 17th
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 17 अगस्त को एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह एनरोलमेंट भर्ती सुबह सात बजे एथलेटिक ग्राउंड में होगी। स्नातक के नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हो सकेंगे। 64वीं यूपी बटालियन एनसीसी यह भर्ती युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के लिए कर रही है। भर्ती प्रक्रिया लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार यादव के निरीक्षण में संपन्न होगी। चयन में शारीरिक परीक्षण, चिकित्सीय जांच और लिखित परीक्षा शामिल है। छात्राओं को 400 मीटर और छात्रों को 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद स्वास्थ्य मानकों और ऊंचाई का मापन होगा। अंतिम चरण में सामान्य ज्ञान, तार्किक शक्ति, सामयिकी, रक्षा अध्ययन और एनसीसी से संबंधित लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को लोअर, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर आना होगा। छात्रों के लिए उचित हेयर कट और शेव अनिवार्य है, जबकि छात्राओं के बाल बंधे होने चाहिए। सभी अभ्यर्थी अपने साथ लंच बॉक्स और पानी की बोतल लाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed