{"_id":"6a8768ffeef4a5a1590758cb","slug":"ncc-recruitment-at-lucknow-university-to-begin-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1884522-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि में कल से होगी एनसीसी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि में कल से होगी एनसीसी भर्ती
विज्ञापन
लविवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए 64 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से एनरोलमेंट-2026 की भर्ती प्रक्रिया 22 अगस्त को होगी। भर्ती सुबह सात बजे विश्वविद्यालय के एथलेटिक ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष स्नातक के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।
भर्ती प्रक्रिया 64 यूपी बटालियन एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव के निरीक्षण और मार्गदर्शन में होगी। चयन के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण, चिकित्सीय परीक्षण और लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। छात्राओं को 400 मीटर और छात्रों को 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद स्वास्थ्य मानकों और ऊंचाई की जांच की जाएगी। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, सामयिकी, रक्षा अध्ययन और एनसीसी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
विद्यार्थी इन बातों का रखें ध्यान
- सभी छात्र-छात्राएं लोअर, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर आएं।
- छात्रों का उचित हेयर कट व शेव होना जरूरी है।
- छात्राओं के बाल ठीक से बंधे होने चाहिए।
- लंच बॉक्स और पानी की बोतल साथ लाएं।
- छात्र-छात्राएं खाली पेट न आएं।
ये दस्तावेज लाना जरूरी
- हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- इंटरमीडिएट अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की प्रति
- पासपोर्ट साइज फोटो
- नोटबुक व पेन