फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCC cadets' presentation on 'Operation Sindoor' sparks enthusiasm.

Lucknow News: ऑपरेशन सिंदूर पर एनसीसी कैडेट्स की प्रस्तुति ने भरा जोश

Tue, 07 Jul 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets' presentation on 'Operation Sindoor' sparks enthusiasm.
लखनऊ विवि में प्रशिक्षण शिविर के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी जोशीली प्रस्तुति।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को एनसीसी की 64वीं यूपी बटालियन ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-220) का आयोजन किया। लविवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी की मौजूदगी में ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश भर दिया। इसके अलावा कैडेट्स ने एक वीडियो फिल्म के माध्यम से एनसीसी की गतिविधियों और प्रशिक्षण की जानकारी दी। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और सामर्थ्य की सराहना की और मेधावी कैडेट्स को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी गान और परिसर में पौधरोपण के साथ हुई। अंत में लखनऊ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एके गुप्ता के अलावा लविवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अमिता कनौजिया, मुख्य प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी और मुख्य प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी सहित कई अधिकारी और कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed