{"_id":"0ad538e1f6034588ab987a7b46e2d679","slug":"nazibabad-coldest-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद सबसे सर्द, पारा दो डिग्री के नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद सबसे सर्द, पारा दो डिग्री के नीचे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी ने क्रिसमस के बाद सूबे में मौसमी उठापटक दिखाई है।
विज्ञापन
सर्द पछुआ हवा चलने से मैदानी इलाकों में पारा तेजी से लुढ़का है।
बृहस्पतिवार को बिजनौर का नजीबाबाद सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है।
नजीबाबाद के बाद मुजफ्फरनगर
नजीबाबाद का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। नजीबाबाद के बाद मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं आगरा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सूबे के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रिकॉर्ड हुआ। राजधानी लखनऊ में भी पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि विंड पैटर्न में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रही सर्द हवाओं ने गलन बढ़ाई है। आने वाले दिनों में पारे का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
राजस्थान के पास सक्रिय हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते नए साल से पहले कुछेक मैदानी इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।