फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Navratri from today: The court is decorated, Mother is ready to come, Ghat installation will be done in homes

नवरात्र आज से: सज गए दरबार, मां आने को तैयार, घरों-मंदिरों में आज होगी घट स्थापना, बाजारों में रही रौनक

Thu, 03 Oct 2024 07:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 03 Oct 2024 07:22 AM IST
सार

Navratri  2024: आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। घरों और मंदिरों में देवी की स्थापना होगी। बुधवार की शाम से ही बाजारों और मंदिरों में रौनक दिखने लगी थी। 

विज्ञापन
Navratri from today: The court is decorated, Mother is ready to come, Ghat installation will be done in homes
देर शाम तक महिलाएं करती रहीं खरीददारी।

विस्तार

नवरात्र शुरू हो गए हैं। नवरात्र का आज पहला दिन है। घरों-मंदिरों में घट स्थापना के साथ मां अपने दरबार में विराजेंगी। अगले नौ दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। पूर्व संध्या पर बुधवार को मां के स्वागत में शहर के सभी देवी मंदिरों में भव्य सजावट की गई। देर रात तक बाजारों में रौनक रही। पूजन सामग्री, मूर्तियों व फलों की दुकानों पर खूब भीड़ रही।

विज्ञापन


अमीनाबाद, भूतनाथ बाजार, पत्रकारपुरम, निशातगंज, अलीगंज, आलमबाग और कृष्णानगर समेत शहर के प्रमुख बाजार में लोगों ने पूजन सामग्री की खरीदारी की। नवरात्र पर महंगाई की मार के बावजूद लोगों में उत्साह कम नहीं है। पत्रकारपुरम में दुकानदारों ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार में खरीदारी कर रही हैं। मां की मूर्तियां, शृंगार व पूजा से संबंधित बिछिया, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, महावर, चुनरी, नए वस्त्र और आभूषण हर कोई खरीद रहा है। वहीं व्रत के दौरान खाने पीने की सामग्री कूट्टू के आटे, मखाने, मूंगफली के दानों आदि की बिक्री भी खूब हो रही है।
विज्ञापन


मां पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर मंदिर में आज और कल आयोजन
मां पूर्वी देवी और महाकालेश्वर मंदिर ठाकुरगंज में शारदीय नवरात्र का 63वां आयोजन परम्परागत तरीके से मनाया जायेगा। मन्दिर को बिजली की रंगीन झालर, लाईटों व बल्लियों पर रंगीन कपड़े व लाल-पीले ध्वज से सजाया जायेगा। इस अवसर पर प्रातः पूजन, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, जप, अनुष्ठान, हवन स्तुति एवं आरती मंदिर में की जायेगी। सायंकाल श्रृंगार एवं मंदिर की महिला भक्तों व कीर्तन मण्डल के सदस्यों की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed