फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Navneet Sikera became ADG, mother killed and killed Jaihind Sahib

एडीजी बने नवनीत सिकेरा, सैल्यूट मारकर मां बोली जयहिंद साहब

Wed, 06 Jan 2021 03:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Jan 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Navneet Sikera became ADG, mother killed and killed Jaihind Sahib
नवनीत सिकेरा - फोटो : amar ujala
यूपी सरकार द्वारा बीते सप्ताह प्रमाेशन पाए आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी एचसी अवस्थी ने कंधे पर नए बैज लगाकर नई जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ अब ज्यादा संवेदनशील बनें और जनता के प्रति उतना ही मधुर व्यवहार करें। 
विज्ञापन


सबसे पहले मां को किया वीडियो कॉल
आईपीएस नवनीत सिकेरा ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर इस पल को शेयर करते हुए लिखा, ' पापा को बहुत मिस कर रहा था लेकिन मां की खुशी की फुलझड़ी से मन खुश हो गया। हुआ यूं कि नए बैज लगने के बाद सबसे पहले मैंने मां को वीडियो कॉल किया और उनको बताया कि अब मैं ADG बन गया हूं। मां ने तुरंत सैल्यूट मारा और बोली जय हिन्द साहब। सभी हंसते हंसते लोट पोट हो गए। मां से ज्यादा बच्चे को कोई नहीं जानता , उन्होंने एक पल में सब कुछ खुशगवार कर दिया।'
विज्ञापन


10 को प्रमोशन और 10 काे मिला सेलेक्शन ग्रेड : 
राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह 10 आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नत किया। वहीं 10 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया है। इसमें 1996 बैच के चार, 2003 बैच के सात, 2007 बैच के दस आईपीएस अफसरों को प्रोन्नत किया गया है। वहीं 2008 बैच के दस अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


1996 बैच के आईपीएस सतीश गणेश (आईजी रेंज आगरा), नवनीत सिकेरा (आईजी बजट) व विजय प्रकाश (फायर सर्विसेस) और ज्योति नारायण (आईजी कानून व्यवस्था) को आईजी से एडीजी, 2003 बैच के आईपीएस मोदक राजेश डी राव (डीआईजी गोरखपुर),हीरा लाल (डीआईजी ईओडब्ल्यू),  विनय कुमार यादव (डीआईजी अभियोजन), संजय कुमार (डीआईजी पीटीएस), शिव शंकर सिंह (डीआईजी पीटीसी), राकेश सिंह (डीआईजी देवीपाटन) व राजेश पांडेय (डीआईजी बरेली) को डीआईजी से आईजी बनाया गया है।


वहीं 2007 बैच के अमित पाठक (एसएसपी वाराणसी), जोगेन्द्र कुमार (एसएसपी गोरखपुर), विनोद कुमार (एसपी कुशीनगर), रवि शंकर छवि (एसपी वीमेन पावर), प्रतिभा अंबेडकर (एसपी तकनीकी सेवा), नितिन तिवारी (डीसीपी नोएडा), अनिल कुमार सिंह (एसपी एससीआरबी) व डीजीपी मुख्यालय में तैनात पंकज कुमार, गोपेश खन्ना, अशोक कुमार तृतीय को एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा 2008 बैच के दस आईपीएस अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। डीआईजी से आईजी की सूची में दो अफसरों अरविन्द सेन व दिनेश चंद्र दुबे का लिफाफा बंद रखा गया है, क्योंकि इन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और इसकी जांच चल रही है।  अरविन्द सेन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed