{"_id":"68551a922f44aac6a9089a05","slug":"natural-habitats-created-dudhwa-national-park-lakhimpur-conservation-rhinos-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गैंडों के संरक्षण के लिए लखीमपुर के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में बनाए जाएंगे प्राकृतिक आवास, धनराशि आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गैंडों के संरक्षण के लिए लखीमपुर के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में बनाए जाएंगे प्राकृतिक आवास, धनराशि आवंटित
Fri, 20 Jun 2025 02:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:02 PM IST
सार
लखीमपुर के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों के संरक्षण के लिए दो राइनो रिहैबलिटेशन एरिया बनाए जाएंगे। इसके लिए धनराशि भी आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन
गैंडा
- फोटो : दुधवा
विस्तार
गैंडों के संरक्षण के लिए लखीमपुर के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में दो राइनो रिहैबलिटेशन एरिया (आरआरए) बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के डिप्टी डायरेक्टर रंगाराजू ने बताया कि धनराशि का इस्तेमाल गैंडों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न कामों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत गैंडों के प्राकृतिक आवास, जलाशयों और अनुकूल वनस्पतियों एवं क्षेत्र के रख-रखाव के लिए 1.27 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही लगभग 7 लाख रुपये वन्य जीवों की औषधि और रसायन के लिए, 4.80 लाख रुपये बड़े निर्माण और 3 लाख रुपये लघु निर्माण कार्य के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- कानपुर डीएम और सीएमओ विवाद: अखिलेश यादव बोले- सच सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की जाए
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Monsoon in UP: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, यहां पढ़ें मौसम का पूरा हाल
इसके अलावा 7 लाख रुपये मशीनों, मॉनिटरिंग के उपकरणों और संयंत्रों के लिए आवंटित किए गए हैं। इससे पहले भी राष्ट्रीय उद्यान में दो आरआरए बनाए गए थे। परियोजना का उद्देश्य गैंडों को संरक्षित करना और उनके अवैध शिकार और व्यापार को रोकना है। इसके लिए जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।