{"_id":"5d6c23438ebc3e93db118fef","slug":"national-talent-hunt-exam-lucknow-news-lko479336161","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के लिए आवेदन ३० सितंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के लिए आवेदन ३० सितंबर तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के आवेदन 30 तक
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज की राज्य स्तरीय परीक्षा 2020 के लिए आवेदन पत्र राजकीय कॉलेजों में उपलब्ध हैं। इच्छुक व पात्र छात्र 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्तरीय परीक्षा तीन नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए हर जनपद में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
मंडलीय मनोवैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 रुपये शुल्क जमा कराना होगा। मूल शुल्क रसीद के बिना आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र राजकीय कॉलेजों के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कार्यालयों से भी प्राप्त कर सकते हैं।