{"_id":"67f42b3579c0e03ecc097d8a","slug":"national-pg-college-will-conduct-even-semester-exams-from-april-22-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1148105-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज में 22 अप्रैल से होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज में 22 अप्रैल से होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में 22 अप्रैल से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम को कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यहां से विद्यार्थी परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड भी कर सकते हैं।
महाविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, स्नातक और परास्नातक की परीक्षा 23 मई को समाप्त होंगी। सभी परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक होंगी।
प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में विद्यार्थियों की 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता होगी। इससे कम उपस्थिति होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। जिन छात्रों ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है वे 9 अप्रैल तक भर दें। 10 से 15 अप्रैल तक छात्रों को 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। प्रवेश पत्र 10 अप्रैल के बाद जारी होंगे। बैक पेपर और एक्जेम्टेड परीक्षा के परीक्षार्थी भी 5 अप्रैल तक ही परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
12 अप्रैल को होगा मेधा सम्मान
महाविद्यालय में 12 अप्रैल को मेधा सम्मान समारोह होगा। इसमें वर्ष 2023-24 के मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि होंगे।