फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   national pg college

Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज में आज से मिलेंगे ऑफलाइन फाॅर्म

Wed, 05 Apr 2023 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
national pg college
लखनऊ। राणा प्रताप मार्ग स्थित नेशनल पीजी कॉलेज में बुधवार से प्रवेश के ऑफलाइन आवेदन फाॅर्म विद्यार्थियों को मिलने शुरू हो जाएंगे। साथ ही महाविद्यालय में बुधवार से ही पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन फाॅर्म विद्यार्थी कॉलेज के काउंटर से प्राप्त कर सकेंगे। इसका शुल्क एक हजार रुपये है। इसके अलावा कॉलेज की वेबसाइट www.npgc.in पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। परास्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की मार्कशीट अपलोड कर आवेदन फाॅर्म भर सकेंगे। बहुत से विद्यार्थियों के तीसरे वर्ष के परिणाम अभी जारी नहीं हुए हैं। इसलिए महाविद्यालय ने आवेदन पोर्टल पर बदलाव करते हुए विद्यार्थियों को यह सुविधा दी है। महाविद्यालय के पीजी कोर्सों में एमकॉम में 80 सीटें, एमएससी एंथ्रोपोलोजी में 40, एमए में इकनॉमिक्स, एमए जियोग्राफी 60, एमए पॉलिटिकल साइंस 60, एमए साइकोलॉजी 40 और एमवॉक में 50 सीटें हैं।
विज्ञापन




सुभाष चंद्र बोस पीजी कॉलेज में आज से करें आवेदन

लखनऊ। अलीगंज स्थित सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। प्राचार्य प्रो. अनुराधा तिवारी ने बताया कि छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट www.nscbonline.in पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन शुल्क 500 रुपये है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में बीए में 600, बीकॉम 120, बीएससी में 120 सीटें हैं। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed