Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National Jamboree begins today, Governor to formally inaugurate

Lucknow News: राष्ट्रीय जंबूरी आज से, राज्यपाल करेंगी औपचारिक उद्घाटन

Mon, 24 Nov 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
National Jamboree begins today, Governor to formally inaugurate
प्रसावर्ता करते जंबूरी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह साथ में पूर्व आईएएस प्रभा
लखनऊ। वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में सोमवार से सात दिवसीय आयोजन जंबूरी का आगाज होने जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। जंबूरी में देश-विदेश से आए स्काउट्स और गाइड्स आपसी भाईचारे, स्थानीय संस्कृति, सभ्यता और अनुशासन के विविध आयामों से रूबरू होंगे। 25 नवंबर को होने वाले सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय जंबूरी के प्रशासनिक कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए प्रदेश सरकार ने निशुल्क भोजन की व्यवस्था की है। आयोजन स्थल में महापुरुषों और भारतीय संस्कृति के नाम पर अलग-अलग सभागार एवं स्टेडियम बनाए गए हैं। इनमें देश की नदियों के नाम, सरदार पटेल, मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के नाम शामिल हैं। परिसर को प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप आत्मनिर्भर–स्वदेशी भारत, स्वच्छ एवं विकसित भारत तथा ग्रीन एवं सस्टेनेबल भारत की थीम पर विकसित किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जंबूरी के प्रमुख कार्यक्रम

24 नवंबर: राज्यपाल द्वारा जंबूरी का उद्घाटन, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन शो। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे उपस्थित।
25 नवंबर: इंटीग्रेशन मार्च, फ्लैग मार्च, एडवेंचर गेम्स, विलेज का उद्घाटन, यूपी नाइट और ड्रोन शो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह होंगे शामिल।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 नवंबर: पीजेंट शो — माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी होंगी उपस्थित।
27 नवंबर: इंटरनेशनल नाइट एवं एथनिक फैशन शो। मंत्री सुरेश खन्ना और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे सहभागिता।

28 नवंबर: समापन समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed