फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   national herald's 148 crore property in lucknow

लखनऊ में हुआ नेशनल हेराल्ड से जुड़ा एक बड़ा खुलासा

Mon, 21 Dec 2015 03:49 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
national herald's 148 crore property in lucknow

जिस नेशनल हेराल्ड विवाद ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को हिला दिया है, उसके पास लखनऊ में ही करोड़ों की प्रॉपर्टी है। बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स प्रा. लि. (एजेपीएल) की राजधानी में करीब 148 करोड़ रुपये की संपत्ति आंकी जा रही है।

विज्ञापन


देशभर में एजेपीएल की 7 संपत्तियों में शामिल लखनऊ की संपत्ति को बेशकीमती माना जा रहा है क्योंकि यह शहर के केंद्र कैसरबाग में स्थित है।

फिलहाल जमीन के अधिकांश हिस्से में कुछ मकान व दुकानें किराये पर चल रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इस जमीन का डीएम सर्किल रेट करीब 35 करोड़ होगा।

किराये पर चल रही है करोडों की संपत्ति

national herald's 148 crore property in lucknow

चूंकि यह क्षेत्र व्यावसायिक है और यहां ऊंची इमारत बनाने की गुंजाइश है, इसलिए कीमत 4-5 गुना तक  यानी 148 करोड़ तक हो सकती है।

कैसरबाग में विशेश्वर नाथ रोड के इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल और उसके पीछे करीब 40 हजार वर्ग फीट जमीन (नेहरू मंजिल) के अधिकतर हिस्से में कुछ कच्चे-पक्केमकान व दुकानें हैं। इन्हें किराये पर दिया गया है।

इंदिरा गांधी आई-हॉस्पिटल एजेपीएल की पूरी संपत्ति का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा घेरे हुए है जो उसे लीज पर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed