फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nari Shaktivandan Act: BJP will increase women vote bank

महिला आरक्षण बिल: महिला वोट बैंक बढ़ाएगी भाजपा, संघ के आनुषंगिक संगठनों से भी होगा आधी आबादी का जुड़ाव

Thu, 21 Sep 2023 05:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Sep 2023 05:41 AM IST
सार

राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को जोड़कर भाजपा नारी शक्ति के बीच जनाधार मजबूत करेगी।

विज्ञापन
Nari Shaktivandan Act: BJP will increase women vote bank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को जोड़कर भाजपा नारी शक्ति के बीच जनाधार मजबूत करेगी। इन्हीं महिलाओं को आरएसएस के विभिन्न आनुषंगिक संगठनों में भी सक्रिय किया जाएगा। पार्टी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के जरिये महिला वोट बैंक बढ़ाने के लिए भी अभियान शुरू करेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक में महिलाओं में जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया गया है। लोकसभा में बुधवार रात नारी शक्तिवंदन अधिनियम 2023 पारित हुआ है। इससे महिलाओं को सरकारी नौकरियों, संसद और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि देश की महिलाओं को बीते तीन दशक से इस दिन इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी के इस सपने को पूरा किया है। भाजपा इस उपलब्धि को लेकर महिलाओं के बीच जाएगी। पार्टी की ओर से आगामी दिनों में इसके लिए विभिन्न सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये पार्टी महिलाओं में अपना वोट बैंक बढ़ाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


उधर, महिला स्वयं सहायता समूहों की करीब एक करोड़ महिला सदस्यों और करीब पौने तीन करोड़ महिला लाभार्थियों को भी भाजपा और संघ के अनुषांगिक संगठनों से जोड़ा जाएगा। इनके अतिरिक्त शिक्षिका, महिला अधिवक्ता, महिला चिकित्सक, महिला कर्मियों, छात्राओं, मनरेगा की महिला श्रमिकों, महिला उद्यमियों को भी उनके कामकाज से जुड़े अनुषांगिक संगठनों में सक्रिय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed