सोनिया के लिए 'दरियादिल' बने पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और सोनिया गांधी को निशाना बनाया हो लेकिन वह कितने दरियादिल हैं, इसका उदाहरण जल्द देखने को मिलेगा। जी हां, रायबरेली जिले का विकास मोदी की देखरेख में होगा।
जिले की जनता को विकास के लिए अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब देश में अच्छे दिन आ गए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिलेगा।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बृजेश सिंह ने रायबरेली स्थित अपने आवास नारायन भीट में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए।
मोदी हरहाल में वादा पूरा करेंगे
उन्होंने कहा कि भले ही जिले में भाजपा का सांसद नहीं है, लेकिन यहां का विकास प्राथमिकताओं पर कराया जाएगा। बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
नरेंद्र मोदी ने जो जनता से वादा किया है, वह हरहाल में पूरा किया जाएगा। अन्य पार्टियां केवल जनता को ठगने का काम करती हैं।
उनसे वोट हथियाने के बाद वह केवल अपने चाटुकारों तक ही सीमित रहती है। भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोगों को लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर गया बख्श सिंह, सोनू सिंह, सूर्य विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस विरोधी लहर से रहा अछूता
गौरतलब है कि आमचुनाव में कांग्रेस विरोधी लहर चल रही थी जिसमें पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी अपना गढ़ अमेठी बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा वहीं सोनिया ने रायबरेली से एकतरफा जीत दर्ज की।
हालांकि रायबरेली में सोनिया की जीत का एक कारण किसी मजबूत प्रत्याशी की नामौजूदगी को माना जा रहा है।
जबकि राहुल गांधी के सामने भाजपा ने मजबूत प्रत्याशी के रूप में स्मृति ईरानी को उतारा था।
चुनाव बाद भाजपा का कहना है कि पार्टी विकास पर ध्यान देगी और हर किसी को इसका लाभ मिलेगा।