फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi to file nomination on 24 april in varanasi

काशी में 'बिस्मिल्लाह' करेंगे मोदी, खेला मुस्लिम कार्ड!

Sun, 20 Apr 2014 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Apr 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
narendra modi to file nomination on 24 april in varanasi

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने बताया कि नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र भरेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के एके -47 के अवैध कारोबार से जुड़े होने का खुलासा गंभीर मामला है। केंद्र सरकार इसकी जांच की घोषणा करे।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाए। पूछा कि कांग्रेस के पास वाराणसी में चुनाव लड़ाने को क्या कोई स्वच्छ छवि का उम्मीदवार नहीं है।
विज्ञापन


शाह शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बिस्मिल्लाह खां के वंशज बनेंगे प्रस्तावक

narendra modi to file nomination on 24 april in varanasi

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का प्रस्तावक भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां के पुत्र को बनाने की तैयारी है।

इसके लिए पार्टी के रणनीतिकारों ने उनके पुत्र और भतीजे से संपर्क किया है। प्रस्तावकों के जरिये मोदी भोले की नगरी में राजा से लेकर रंक तक के दिल में बसने की जुगत बना चुके हैं।

चाय, पान वालों, बुनकरों से लेकर डोमराज परिवार के सदस्य के अलावा काशीराज परिवार तक को इसमें शामिल करने की योजना है।

शहनाई के जादूगर भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां के पुत्र उस्ताद जामिन हुसैन और उनके भतीजे आफाक हैदर नरेंद्र मोदी के प्रस्तावकों की सूची में शामिल कर लिए गए हैं।

भतीजे ने मान ‌भी लिया प्रस्ताव

narendra modi to file nomination on 24 april in varanasi

बनारस के महापौर राम गोपाल मोहले ने उस्ताद के भतीजे आफाक से मिलकर इस अंदरूनी योजना को मूर्त रूप दे दिया है।

उस्ताद के भतीजे आफाक ने भाजपा के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने की पुष्टि की है। मोदी के रणनीतिकारों ने उनके नामांकन में ही काशी का दिल जीतने की तैयारी कर ली है।

महामना मदन मोहन मालवीय के परिवार के एक सदस्य को प्रस्तावक बनाया जाएगा। इनके अलावा डोमराज परिवार से भी संपर्क साधा गया है। डोमराज परिवार ने भी हामी भर दी है।

विज्ञापन

सुनामी में बदल जाएगी हवा

narendra modi to file nomination on 24 april in varanasi

उधर, शाह ने दावा किया कि सूबे में अब तक दो चरण में हुए चुनाव में भाजपा को 21 में से 18 सीटें मिलेंगी।
 
वाराणसी में 24 अप्रैल को नरेंद्र मोदी के पर्चा दाखिल करते ही भाजपा के पक्ष में चल रही हवा सुनामी में बदल जाएगी, जिसमें सभी दल उड़ जाएंगे।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के इस बयान पर कि टिकट वितरण में गड़बड़ी हुई है, पर इसके लिए प्रदेश संगठन जिम्मेदार है, अमित शाह ने कहा कि वे इससे सहमत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed