फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi should resolve the problem of public says rahul gandhi.

राहुल गांधी का हमला, कहा- 2019 के चुनाव को लेकर घबराए हुए हैं पीएम मोदी

Thu, 05 Oct 2017 09:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
narendra modi should resolve the problem of public says rahul gandhi.
अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर मोदी घबराए हुए हैं। वे चुनाव न हार जाएं, इसलिए लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराना चाहते हैं, पर वे इसका विरोध करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार विकास कार्यों में राजनीति कर रही है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर ध्यान देने के बजाय उसमें रोड़े अटकाने का काम किया जा रहा है। अमेठी में हमने एफएफएम सेंटर का शिलान्यास किया था, अब स्मृति ईरानी इसका शुभारंभ करने यहां आ रही हैं, लेकिन इस पर चुप न बैठकर आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मोदी गद्दी छोड़ें, हम छह महीने में बताएंगे रोजगार का सृजन कैसे होता है: राहुल
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दूसरे दिन भी पीएम मोदी पर हमलावर रहे। तिलोई विधानसभा क्षेत्र के मोहनगंज कस्बे में मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा कि अपने तीन साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार विकास के मोर्चे पर विफल रही है।

हमने अमेठी और रायबरेली के विकास के लिए 30 परियोजनाएं शुरू की थी, जिसमें अब मौजूदा केंद्र सरकार राजनीति कर रही है। नई रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। तिलोई में 200 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसके कार्य में रोडे़ अटकाए जा रहे हैं।

लोगों को डराने का काम कर रही है ये सरकार

narendra modi should resolve the problem of public says rahul gandhi.

राहुल गांधी ने कहा कि ये सरकार लोगों को डराने का काम कर रही है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद अपनी कमियां माननी चाहिए और उन्हें हल करने की कोशिशें शुरू कर देनी चाहिए।
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री को कहना चाहिए कि हमारे पास एक साल अभी और है और हम अपने वादों को पूरा करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि एक विपक्ष का नेता होने के नाते मैं उन्हें सलाह दूंगा कि उन्हें किसानों और रोजगार की दिक्‍कतों को खत्म करने पर खास ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन में प्रतिदिन 50 हजार रोजगार का सृजन होता है, जबकि मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया के बावजूद भारत में सिर्फ 450 नौकरियां ही बन पाती हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी के लिए हमेशा विकास का सपना सोचा है। आगे भी यहां का विकास तेजी से कराया जाएगा। रोड़े अटकाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed