फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi rally in rohaniya

'कांग्रेस को चुनाव आयोग भी जिता नहीं सकता'

Fri, 09 May 2014 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 May 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in rohaniya

नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के रोहनियां में रैली कर काशी को बदलने का वादा किया साथ ही बेनियाबाग में रैली करने से रोके जाने पर अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


वाराणसी के रोहनियां में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

मोदी ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता ने उन्हें हरा दिया है, अब चुनाव आयोग भी उन्हें जिता नहीं सकता।

गौरतलब है कि मोदी ने पहले भी बूथ कैप्चरिंग न रोक पाने को लेकर आयोग की निंदा की थी।

किया गंगा की सफाई का वादा

narendra modi rally in rohaniya

मोदी ने अपने भाषण में गंगा नदी की सफाई का वादा करते हुए कहा कि हमने गुजरात में साबरमती नदी को बदल दिया है। जब हम साबरमती नदी को बदल सकते हैं तो गंगा को क्यों नहीं?

उन्होने काशी के विकास का वादा करते हुए कहा कि आज सूरत का जो सिल्क उद्योग, हैंडलूम की चर्चा होती है। उसके पीछे बनारस के बुनकरों का ही हाथ है। इन्हीं बुनकरों ने गुजरात में जाकर विकास किया। जब ये लोग सूरत में काम कर सकते हैं तो बनारस में इन्हें मौका क्यों नहीं दिया जा सकता है।

मोदी ने काशी को शिक्षा का हब बनाने का वादा करते हुए कहा कि पहले भारत को विश्वगुरू की उपाधि दी जाती थी, तब बनारस राष्ट्रगुरू था। मैं काशी को वहीं पुराना वैभव, यश लौटाने आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किया मायावती पर पलटवार

narendra modi rally in rohaniya

मोदी ने बार बार मायावती द्वारा जाति पूछे जाने पर कहा कि मैं ‌जाति की राजनीति नहीं करता। मैं विकास चाहता हूं। मोदी ने अपनी जाति बताने से इनकार कर दिया।

मोदी ने अखिलेश सरकार की निंदा करते हुए कहा कि इन लोगों ने मुझे काशी में रैली करने से रोका, कहते है सुरक्षा की समस्या हो सकती है, यह मेरे खिलाफ साजिश है।

मोदी ने कहा कि देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे कहते हैं कि मैं सुरक्षित हूं, सुंरक्षा के सारे इंतजाम हैं। वित्तमंत्री पी चिंदबरम कहते हैं कि मोदी देश भर में 400 रैलियां कर चुके हैं, उन्हें कुछ नहीं हुआ तो अब भी नहीं होगा।

लेकिन प्रदेश में बाप बेटे की सरकार को लगता है कि मेरी जिंदगी खतरे में है। ये मेरे संवैधानिक अधिकारों का हनन है कि मुझे लोगों के बीच जाने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन

काशी को बदल दूंगा

narendra modi rally in rohaniya

मोदी ने अपने भाषण में कहा कि गुजरात में आज रेगिस्तान को देखने के लिए पर्यटक आते हैं। हमने अमिताभ बच्चन से मार्केटिंग करवाई है।

लेकिन वाराणसी में तो सवा सौ करोड़ लोगों की आस्‍था का केंद्र गंगा है, सारनाथ है, जहां दुनिया भर से लोग आते हैं। अगर यहां के पर्यटन पर काम किया जाए तो काशी को विकसित किया जा सकता है।

मैं सोंचता हूं कि जब गुजरात में बालू देखने के लिए लोग देश विदेश से आते है तो काशी में इतना सबकुछ है, पर्यटन का विकास होने पर हर तबके को लाभ होगा। हर किसी की कमाई बढ़ेगी।

मोदी ने दावा किया कि काशी को बदलने का दम मुझमें हैं। मैं यहां शासक नहीं सेवक, बनकर आया हूं। काशी की जमीन तुलसीदास, रहीम और रसखान की है। इसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आएंगे।

मिला भारी जनसमर्थन

narendra modi rally in rohaniya

मोदी को रैली में भारी जनमर्थन मिला। उनके साथ मंच पर आजाद हिंद फौज के नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी कर्नल निजामुद्दीन भी और अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं।

मोदी ने निजामुद्दीन के बारे में कहा कि वह 103 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन हमारे लिए 50 किमी दूर चलकर आए। मैं आज आप सभी से वादा करता हूं कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देश के विकास का जो सपना देखा था। मैं उसे पूरा करूंगा।

मोदी ने जनता से अपील की कि आप हमें प्रदेश की सभी सीटें दीजिए मैं आपको एक मजबूत हिंदुस्तान दूंगा।

मोदी ने अपने भाषण विकास पर बल दिया वहीं कांग्रेस पर खुलकर प्रहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed