फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi rally in lucknow

BJP का दावा, सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी मोदी की रैली

Thu, 27 Feb 2014 10:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Feb 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in lucknow

गुरुवार को लखनऊ में पार्टी की प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बिना किसी शक-सुबहा के यह दावा किया है कि लखनऊ में होने वाली शंखनाद रैली में 15 लाख की भीड़ जुट सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली में दूर-दूर से लोग आएंगे, इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।

उन्होंने बताया कि रैली में 29 ट्रेनों से अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ता आएंगे। इसके लिए ट्रेनों की बुकिंग भी करा ली गई है। नरेंद्र मोदी रैली स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

विज्ञापन

लोगों ने चुनाव से पहले ही माना मोदी को पीएम

narendra modi rally in lucknow

वाजपेयी ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का कुशासन ही पार्टी का चुनावी मुद्दा होगा।

वहीं पार्टी के युवा नेता पंकज सिंह ने कहा कि लोग कांग्रेस की गलत नीतियों से ऊब चुके हैं। यह अच्छी बात है कि लोग अभी से ही नरेंद्र मोदी को अपने लीडर की तरह देखने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि यह साफ है कि चुनाव से पहले ही जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री मान लिया है।

बांटे जाएंगे टीशर्ट और टोपियां

narendra modi rally in lucknow

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि रैली में करीब दो लाख लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्‍था की गई है।

इस दौरान तीन लाख टीशर्ट और पांच लाख टोपियां भी बांटी जाएंगी। रैली में सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी युवा मोर्चा की होगी।

लोगों की भीड़ को देखते हुए रैली में स्वास्‍थ्य सुविधाएं भी टाइट रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि रैली में जगह-जगह डॉक्टर और एंबुलेंस रहेगी।

विज्ञापन

पुलिस को अनहोनी की आशंका

narendra modi rally in lucknow

बताते चलें कि दो मार्च को ही इलाहाबाद में मुलायम सिंह की देश बचाओ-देश बनाओ रैली है। वहीं दिल्‍ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी अपनी पहली यूपी रैली दो मार्च को ही करने वाले हैं। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर आला पुलिस अफसर चौकन्ने हो गए हैं।


अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर अधिकारी सभी रैलियों को संवेदनशील मान रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने बेहिचक माना कि सभी रैलियों पर खतरा है और इस लिहाज से ये संवेदनशील भी हैं।

उन्होंने पटना में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली में हुए विस्फोटों का हवाला देते हुए कहा कि यूपी पुलिस अपनी पूरी तैयारी कर रही है। सुरक्षा के सभी इंतजाम चौकस रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed