फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi rally in hardoi

'दिल्ली को मां-बेटे, तो यूपी को बाप-बेटे ने बर्बाद किया'

Tue, 22 Apr 2014 11:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Apr 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in hardoi

हरदोई में अपने जनसभा में हुंकार भरते हुए नरेंद्र मोदी ने बसपा, सपा और कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि ये तीनों पार्टियां ही देश को बर्बाद करने की जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


फिरोजाबाद में मोदी ने कहा कि मां-बेटे ने देश के लिए कुछ नहीं किया, तो यूपी में बाप-बेटे को भी सरकार चलाने का ढंग नहीं।

मोदी ने यह भी कहा कि 60 साल में जो काम नहीं हो पाया, भाजपा उसे69 महीने में कर देगी। वहीं एटा में मोदी ने कहा कि वह देश लूटने वालों के लिए जहर हैं।

एटा में क्या बोले नरेंद्र मोदी

narendra modi rally in hardoi

हरदोई के बाद एटा में जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को लूटने वालों के लिए मोदी जहर है।

कांग्रेस के नेता मोदी लहर के नाम पर तिलमिला जाते हैं। परेशान हो जाते हैं। कहते हैं, मोदी लहर नहीं है, मोदी तो जहर है।

हां, मैं देश को लूटने वालों के लिए जहर हूं। उनके लिए मोदी लहर नहीं है, मोदी जहर है।

मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता के पैसे को लूटने वाले किसी भी शख्स को देश की संसद का मुंह मत देखने दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर बोला हमला

narendra modi rally in hardoi

नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने पूरे जोश में दिखे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‌मां-बेटे ने दिल्ली में बैठकर देश बेच दिया है।

मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि मैंने चाय बेची है, उन लोगों की तरह देश नहीं बेचा है। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार ने कहा कि वे लोग गरीब और गरीबी का मजाक उड़ाते हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज गरीब और दलितों के घर ऐसे जाते हैं जैसे वह कोई टूरिस्ट प्लेस हो, मानो कोई ताज महल देखने जा रहा हो।

उन्होंने कहा सोनिया और राहुल ने आग में घी डालने का काम किया है लेकिन अब बहुत हो चुका।

विज्ञापन

यूपी सरकार पर साधा निशाना

narendra modi rally in hardoi

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी ने अखिलेश सरकार भी जुबानी तीर चलाए। उन्होंने कहा कि यूपी को बाप-बेटे ने बर्बाद कर रखा है।

उन्होंने कहा कि लेकिन अब खेल बहुत खेला जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार भाजपा को मौका दीजिए।

मोदी ने कहा कि यूपी में बहनजी और बाप-बेटे ने पूरा वक्त एक-दूसरे को पाठ पढ़ाने में ही जाया कर दिया है।

बदलेंगे राजनीतिक परिदृश्य

narendra modi rally in hardoi

मोदी ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार अस्तित्व में आती है, तो उनका सबसे पहला काम होगा संसद पहुंचने वाले सांसदों के हलफनामे की जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि उनके शासन में आपराधिक मुकदमों वाले सांसदों के मामले सुप्रीम कोर्ट भेजे जाएंगे। मोदी ने यह भी कहा कि अब देश की जनता करे कि वह किसे चुनेगी।

मोदी ने कहा कि वे कहते हैं कि चाय वाला देश नहीं चला सकता लेकिन यह अहंकार की भाषा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed