मुलायम को उनके गढ़ में जाकर ललकारेंगे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और मुलायम सिंह यादव की ज़ुबानी जंग तो जगजाहिर है लेकिन चुनाव के अंतिम चरणों में मोदी, नेताजी के गढ़ में जाकर उन्हें ललकारने की तैयारी कर चुके हैं।
मोदी की 8 मई को आजमगढ़-लालगंज में सभा प्रस्तावित है। पार्टी के लोगों कहना है कि सोमवार को इसकी अनुमति मिल जाएगी।
भाजपा के रणनीतिकार चुनाव के अंतिम मोड़ पर आने के साथ अपनी रणनीति को भी फाइनल टच देने में जुट गए हैं। वह मोदी के प्रचार अभियान को और आक्रामक स्वरूप देना चाहते हैं।
खुद मोदी भी किसी तरफ से ऐसी कोई कसर नहीं रखना चाहते, जिससे यह संदेश जाए कि वह और भाजपा किसी नेता या दलों को लेकर नरम हैं। इसलिए राहुल के बाद मुलायम के यहां आजमगढ़-लालगंज में सभा तय की जा रही है।
मोदी और होंगे आक्रामक
भाजपा मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, मोदी सोमवार को अमेठी में सभा करने के बाद 6 मई को डुमरियागंज, महराजगंज, बांसगांव व सलेमपुर में सभाएं करेंगे। अभी 7 मई को उनका उत्तर प्रदेश में कोई कार्यक्रम तय नहीं है।
8 मई को काशी व आजमगढ़
मोदी की 8 मई को आजमगढ़-लालगंज, चंदौली और मिर्जापुर में सभाएं प्रस्तावित हैं। शाम को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे।
वाराणसी में शाम को उनकी दो सभाएं और कुछ अन्य कार्यक्रम तय किए गए हैं। मोदी के 9 मई की सुबह भी वाराणसी में रहने की संभावना जताई जा रही है।
इसी दिन उनकी गाजीपुर में सभा भी प्रस्तावित है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 10 मई को उनकी देवरिया, घोसी, बलिया और राबर्टसगंज में सभाएं तय की गई हैं।
मोदी व गडकरी की आज सभाएं
नरेंद्र मोदी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की सोमवार को कई सभाएं हैं। गडकरी आजमगढ़ व बलिया में आज सभाएं करेंगे।
मोदी सोमवार सवेरे 10:30 बजे अंबेडकरनगर में अकबरपुर-फैजाबाद रोड पर, 11:40 बजे फैजाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर 1 बजे जौनपुर।
वहीं मछलीशहर के प्रत्याशियों के समर्थन में टीडी कॉलेज के मैदान में, 2:30 बजे कौशांबी में भवन मेहता महाविद्यालय, भरवारी और 3:40 बजे अमेठी के गौरीगंज में सभा करेंगे।