फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi comments on priyanka gandhi statement

प्रियंका के 'नीच जाति' बयान पर मोदी ने किया पलटवार

Tue, 06 May 2014 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
narendra modi comments on priyanka gandhi statement

मंगलवार की सभी जनसभा में नरेंद्र मोदी ने प्रियंका वाड्रा को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


मोदी ने प्रियंका के 'नीच राजनीति' के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, हम नीच जाति के हैं इसलिए वे हमारी राजनीति को नीच कह रहे हैं।

मोदी ने डुमरियागंज में अपने सम्बोधन में कहा, हम नीच जाति के लोगों ने सदियो से पसीने बहाए हैं, हमारे पसीने की कमाई आप खा रहे हैं।

मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि हम उनकी तरह राजनीति नहीं करते हैं।

बदले का नहीं, बदलाव का भाव है

narendra modi comments on priyanka gandhi statement

मोदी ने जनसभा में कांग्रेस पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करती है।

मोदी ने कहा, हमारे दिल में बदले के भाव नहीं हैं। हम वैसी राजनीति नहीं करते हैं। हम ऐसी राजनीति चाहते हैं, तो आपकी आंखों के आंसू पोछ सके।

मोदी ने कास्ट कार्ड खेलते हुए कहा कि वे नीच जाति का अपमान करते हैं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि नीच जाति के लोगों ने देश को मजूबत बनाने में बहुत योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी में, मोदी बनाम प्रियंका

narendra modi comments on priyanka gandhi statement

बताते चलें कि सोमवार को अमेठी में हुई अपनी जनसभा में मोदी ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए गुस्से की राजनीति करने वाला बताया था।

इस पर प्रियंका वाड्रा ने अमेठी में ही एक जनसभा में जवाबी हमले में कहा था कि मोदी ने उनके शहीद पिता का अपमान किया है, और वे नीच राजनीति करते हैं।

अब भला मोदी कैसे चुप रहते, उन्होंने ट्वीटर पर प्रियंका को आड़े हाथों लिया और कहा कि यह नीच राजनीति भारत को शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व में स्‍थान दिलाने की ताकत रखती है।

विज्ञापन

ट्वीट में क्या कहा मोदी ने?

narendra modi comments on priyanka gandhi statement

मोदी ने ट्वीटर पर चार ट्वीट करते हुए प्रियंका को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है, इस नीच राजनीति की ऊंचाई पिछले 60 सालों के कुशासन और वोट बैंक की राजनीति से भारत को मुक्त कर...भारत मां के कोटि-कोटि जन के आंसू पोछेगी।

उन्होंने आगे लिखा है कि इसी नीच राजनीति की ऊंचाई भारत मां को एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व में स्‍थान दिलाने की ताकत रखती है।

मोदी ने अपने तीसरे ट्वीट में कहा है, सामाजिक रूप से निचले वर्ग से आया हूँ इसलिये मेरी राजनीति उन लोगों के लिये ‘नीच राजनीति’ ही होगी |

मोदी ने अगला ट्वीट किया है, हो सकता है कुछ लोगों को यह नजर नहीं आता हो पर निचली जातियों के त्याग, बलिदान और पुरुषार्थ की देश को इस ऊँचाई पर पहुँचाने में अहम भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed