फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Namaz was read conspiratorially in Lulu Mall, CCTV revealed the secret

Lulu Mall Controversy : लुलु मॉल में साजिशन पढ़ी गई थी नमाज, सीसीटीवी ने खोला राज

Sun, 17 Jul 2022 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 03:39 AM IST
सार

पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी कैमरे में युवकों के मॉल में घुसने से लेकर निकलने तक पूरा घटनाक्रम कैद। छह ने पढ़ी नमाज तो दो ने बनाया था वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल।

विज्ञापन
Namaz was read conspiratorially in Lulu Mall, CCTV revealed the secret
लुलु मॉल - फोटो : self

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी के लुलु मॉल में 12 जुलाई को साजिश के तहत नमाज पढ़ी गई थी। इसका खुलासा मॉल के सीसीटीवी कैमरों ने कर दिया है। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी कैमरों में नमाज पढ़ने गए युवकों की पूरी हरकत कैद हो गई है। इसमें वे अंदर जाते हुए दिखे। फिर भूतल और प्रथम तल पर नमाज पढ़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।

विज्ञापन


इसके बाद दूसरी मंजिल पर गए जहां उनको खाली जगह मिल गई। वहां नमाज पढ़ी और जब तक सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचते, वे भाग निकले। नमाज पढ़ने की दिशा भी धर्म के हिसाब से गलत थी। पुलिस के मुताबिक, नमाज पढ़ने वाले किस धर्म के हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के सबसे बड़े मॉल लुलु का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जुलाई को किया था। ठीक दो दिन बाद मॉल के अंदर आठ युवक पहुंचे। उन्होंने मॉल की दूसरी मंजिल पर नमाज पढ़ी जिसका वीडियो 13 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने मॉल का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी होते ही जांच शुरू की। वहीं इसके दूसरे दिन एक और वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद लुलु मॉल के जनसंपर्क अधिकारी ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया था। वहीं मॉल के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज 18 सेकंड में पूरी कर दी नमाज
एक वक्त की नमाज पढ़ने में कम से कम 7 से 8 मिनट का समय लगता है। लेकिन इन नमाज पढ़ने वाले युवकों ने महज 18 सेकंड में ही नमाज पूरी कर ली जिसका वीडियो भी बनाया। वहीं नमाज पढ़ने वाले युवकों ने सही दिशा का भी ख्याल नहीं रखा। मुस्लिम धर्म के अनुसार, नमाज हमेशा काबा की तरफ रुख करके पढ़ी जाती है जो दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ है। वहीं इन युवकों का रुख पूरी तरह से पश्चिम की तरफ था। वहीं नमाज पढ़ने के समय सभी का चेहरा एक तरफ होना चाहिए। लेकिन वीडियो में नमाज पढ़ने वाले युवकों में एक का चेहरा दूसरी दिशा में है तो बाकी अन्य के चेहरे दूसरी तरफ हैं।

दो जगह सुरक्षाकर्मियों ने रोका था
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि अंदर दाखिल होने के साथ ही ये सभी नमाज पढ़ने के लिए बैठने की कोशिश करने लगे। इस पर भूतल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। फिर पहली मंजिल पर भी गए जहां भीड़ थी और सुरक्षाकर्मियों ने फिर रोक दिया। इसके बाद वे दूसरी मंजिल पर पहुंचे जहां कुछ जगह खाली दिखी। इसी बीच युवकों ने नमाज पढ़नी शुरू कर दी। आठ युवक मॉल में गए थे। दो युवक वीडियो बना रहे थे तो वहीं अन्य युवक नमाज पढ़ रहे थे।

न सामान खरीदा, न घूमे, सीधे नमाज पढ़ी और निकल गए
पुलिस के हाथ लगे फुटेज में साफ दिख रहा है कि सभी युवक एक साथ मुख्य द्वार से प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद सभी साथ-साथ भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल पर गए। इनमें से कोई भी युवक किसी शोरूम में नहीं गया। न ही परिसर में घूमने का प्रयास किया। न ही नए मॉल में फोटो खिंचवाई। तीनों तलों पर पहुंचने के  बाद सीधे नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। नमाज पढ़ने के दौरान वीडियो बनाया और इसके बाद बाहर निकल गए। कोई अंदर नहीं रुका।

आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, लुलु मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों के कई फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं जिनमें एक साथ नमाज  पढ़ने वाले युवकों के आने व जाने का समय भी दिख रहा है। वहीं उनके द्वारा नमाज पढ़े जाने की कोशिश भी। जिस तरह से युवकों ने नमाज पढ़ी है, इससे साफ है कि वह सिर्फ साजिश के तहत लुलु मॉल में नमाज पढ़ने गए थे। उनकी पूरी योजना थी कि माहौल को खराब किया जाए। एडीसीपी दक्षिणी के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे में दिखे आरोपियों को चिह्नित करने केलिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरकार की योजनाओं को असफल बनाने की आरोपियों की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।


मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे 20 लोग गिरफ्तार
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित लुलु मॉल में शनिवार को करणी सेना और राष्ट्रीय हिंदू संरक्षक दल के सदस्य लुलु मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे थे। सूचना पर डीसीपी साउथ गोपाल चौधरी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद संगठनों के सदस्यों से पुलिस की झड़प हो गई। इस पर पुलिस ने सभी को खदेड़ा और 20 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, पुलिस से बचकर दो युवकों ने मॉल में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एडीसीपी साउथ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मॉल के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। आगे से ऐसी घटना हुई तो गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed