फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Namaz is not allowed outside Eidgah and campus of mosques.

Eid Celebration: 'ईदगाह और मस्जिद परिसर के बाहर न अदा करें नमाज', ईदगाह के इमाम ने जारी की एडवायजरी

Wed, 10 Apr 2024 04:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Apr 2024 04:55 PM IST
सार

पूरे देश में बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर ईदगाह के इमाम ने एडवायजरी जारी की है। कहा कि ईदगाह और मस्जिद के परिसर के बाहर नमाज न पढ़ें।

विज्ञापन
Namaz is not allowed outside Eidgah and campus of mosques.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद-उल-फित्र की एडवाइजरी जारी कर कहा कि ईदगाह और मस्जिद परिसर के बाहर नमाज अदा न करें। मौलाना ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 10 बजे होगी।

विज्ञापन


मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अगर मस्जिद नमाजियों से भर जाए तो बाकी के नमाजी दूसरी मस्जिद में नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि मस्जिद की छत पर भी नमाज अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन


बताया कि मुसलमानों को ईद के दिन गुस्ल करना, अच्छे कपड़े पहनना, खुशबू , तेल, सुरमा लगाना और खजूर खाना सुन्नत है। मौलाना ने कहा कि इस साल एक आदमी का सदका-ए-फित्र कम से कम 65 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने लाउडस्पीकर की आवाज तय मानक के अनुसार रखने और गाड़ियों को पार्किंग की जगह ही पार्क करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद की नमाज का समय
मस्जिद -- समय
ऐशबाग ईदगाह -- 10 बजे
आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा -- 11 बजे
टीले वाली मस्जिद -- 9 बजे
ईदगाह खदरा -- 9.30 बजे
ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर -- 8.30 बजे
ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर -- 8.30 बजे
ईदगाह चिनहट -- 7.30 बजे और 8.30 बजे
शाही ईदगाह नादान महल रोड -- 11 बजे
मस्जिद यूसुफ झबझाली मोहल्ला -- 8 बजे
मस्जिद नदवतुल उलमा -- 8 बजे
मदार बख्श इरादतनगर डालीगंज -- 6.30 बजे
मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज -- 9 बजे
सैयदना बिलाल, मीठी खिचड़ी कदमरसूल -- 7.30 बजे
मस्जिद मौलाना इश्तियाक खदरा -- 10 बजे
मस्जिद धन्ने खां, डालीगंज स्टेशन -- 10 बजे
मस्जिद चार मीनार खदरा -- 8.30 बजे
मस्जिद अमीर खां, हसनगंज डालीगंज -- 8 बजे
मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह --  7 बजे
मस्जिद तक्वियतुल ईमान, नादान महल रोड -- 8.30 बजे
मस्जिद एक मीनारा अकबरी गेट -- 7 बजे
मस्जिद तकिया तारन शाह खदरा -- 7.30 बजे
नानपारा गोखले मार्ग हजरतगंज -- 9 बजे
मस्जिद अनस कच्चा पुल -- 8 बजे
मस्जिद उमर तम्बाकू मंडी -- 8.30 बजे
मस्जिद अली कटरा विजनबेग -- 6.30 बजे
मस्जिद बिस्मिल्लाह शाह चौपटिया -- 8.15 बजे
मस्जिद इब्राहिमी गली --  6 बजे
अखाड़े वाली मस्जिद बिल्लौचपुरा  --  6.20 बजे
मस्जिद वारसिया गोमतीनगर  -- 8 बजे
मस्जिद गंज शहीदा गोमतीनगर  --  8.30 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed