फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   naimishnagar yojna

Lucknow News: नैमिष नगर योजना में एक दिन में 100 किसानों ने की 51 बीघा जमीन की रजिस्ट्री

Sat, 14 Feb 2026 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
naimishnagar yojna

विज्ञापन
शनिवार को अवकाश पर निबंधन कार्यालय खोलकर कराए गए बैनामे
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एलडीए की नैमिष नगर योजना के लिए एक ही दिन में 100 किसानों ने अपनी 51 बीघा से अधिक जमीन दी। इसके लिए शनिवार को अवकाश के दिन बीकेटी तहसील स्थित निबंधन कार्यालय खोला गया और किसानों से जमीन के बैनामे करवाए गए। इस दौरान किसानों को 38 करोड रुपये की धनराशि डिमांड ड्राफ्ट से वितरित की गई।

योजना की प्रभारी अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि योजना से प्रभावित किसानों को रजिस्ट्री के साथ ही प्रतिकर वितरण से लगातार सहमति पत्र प्राप्त हो रहे हैं। बीकेटी तहसील के 18 गांवों की लगभग 4035 एकड़ भूमि चिन्हित की गयी है। इसमें ग्राम-भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी व दुग्गौर शामिल हैं।
विज्ञापन

योजना में लगभग दो लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। यह योजना न सिर्फ आवासीय जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि एक पूर्ण विकसित उपनगर के रूप में सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed