फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam will cancel the allocation of Nikhat Akhlaq's bungalow, notice issued

सपा सांसद आजम खां की बहन के बंगले का आवंटन होगा निरस्त

Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam will cancel the allocation of Nikhat Akhlaq's bungalow, notice issued
नोटिस चस्पा - फोटो : amar ujala
सपा सांसद और प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां की बहन का लखनऊ की पॉश कॉलोनी में स्थित बंगले का आवंटन निरस्त किया जाएगा। नगर निगम ने बंगले पर नोटिस चस्पा करने के साथ ही आवंटी के रामपुर स्थित पते पर नोटिस भेज दिया है। नोटिस प्राप्त होने के सप्ताह भर के अंदर आवंटी को अपना जवाब देना होगा। नगर निगम जवाब का परीक्षण करने के बाद आवंटन निरस्तीकरण और बंगले का कब्जा वापस लेने की कार्यवाही करेगा। नगर निगम ने 2007 में आजम खां की बहन व जौहर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष निकहत अखलाक को रिवर बैंक कॉलोनी में बंगला नंबर ए-2/1 आवंटित किया था। करीब छह हजार वर्गफीट के इस आलीशान बंगले का किराया महज 1000 रुपये महीना है।
विज्ञापन


शिकायत पर नोटिस जारी
मुख्यमंत्री कार्यालय को जुलाई में भेजी गई शिकायत में रामपुर निवासी शिकायतकर्ता मुस्तफा हुसैन ने कहा है कि निकहत अखलाक को रिवर बैंक कॉलोनी में बंगला नंबर ए-2/1 फर्जी तरीके से आवंटित किया गया। इसे फिर बदलकर भवन संख्या ए-2/1 आवंटित किया गया। ऐसे में गलत तथ्यों के आधार पर किए गए आवंटन को निरस्त किया जाए। इस पर निगम ने जांच कराई तो पता चला कि बंगले में कोई नहीं रहता है। निकहत रामपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं और रिटायरमेंट के बाद वहीं रहती हैं। इसके बाद निगम निगम ने 24 अगस्त को आवंटन निरस्तीकरण का नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


 
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी का कहना है कि गलत तरीके से बंगले का आवंटन हुआ है, जिसे निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में शासन से पत्र भी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed