फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar Nigam sealed the building of Diploma Engineering Association.

Lucknow: नगर निगम ने डिप्लोमा इंजनियरिंग संघ की बिल्डिंग को किया सील, 30 लाख रुपये से अधिक का है बकाया

Thu, 20 Mar 2025 11:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Mar 2025 11:00 AM IST
सार

30 लाख रुपये से अधिक का बकाया होने के कारण नगर निगम की टीम ने पीडब्ल्यूडी के डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ की बिल्डिंग को सील कर दिया है।

विज्ञापन
Nagar Nigam sealed the building of Diploma Engineering Association.
बिल्डिंग को किया गया सील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने बृहस्पतिवार सुबह लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में इंजीनियर्स संघ भवन को सील करने की कार्रवाई की, मगर कुछ घंटे बाद ही उसे तोड़ दिया गया। इस पर नगर निगम के जोनल अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने कहा कि ऐसी कार्रवाई न की जाए, बकाया हाउस टैक्स दो से तीन दिन में जमा कर दिया जाएगा।

नगर निगम के जोनल अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग पर दो करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। जिसकी वसूली को लेकर बिल और नोटिस भेजने के साथ ही लगातार प्रयास भी किया जा रहा था। उसके बाद जब टैक्स जमा नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार सुबह टीम ने विभाग के इंजीनियर्स संघ भवन को सील कर दिया। बाद में जानकारी मिली कि पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने सील तोड़ दी।
विज्ञापन


इस पर पीडब्लूडी के जिम्मेदार अधिकारियों से आपत्ति जताई गई और कहा गया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी तो उन्होंने कहा कि ऐसा न किया जाए। दो से तीन दिन में बकाया टैक्स जमा कर दिया जाएगा। अभी एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई है, लेकिन प्रमुख अभियंता को सील तोड़े जाने को लेकर पत्र भेजा जा रहा है। यदि तीन दिन में पैसा नहीं जमा होगा तो फिर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed