फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar nigam making roads in private colony

अब नगर निगम पहुंचा रहा निजी बिल्डर को फायदा, इंदिरानगर में बस रहीं कॉलोनियों में बनाई जा रहीं सड़कें-नालियां

Mon, 15 Feb 2021 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो प्रवेंद्र गुप्ता, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam making roads in private colony
इंदिरानगर में नगर निगम ऐसी कई बड़ी कॉलोनियों में सड़कों, नालियों का काम करवा रहा है, जिन्हें एक निजी बिल्डर बनाकर बेच रहा है। वहीं, जिन इलाकों में इन सुविधाओं की जरूरत है वहां काम नहीं हो रहा है। इससे पहले जल निगम बिल्डर की ऐसी कॉलोनियों में सीवर, पानी की लाइन बिछा चुका है। इसे लेकर सवाल भी उठे हैं।
विज्ञापन


इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड और इससे लगी बिल्डर की महंगी कॉलोनियों पर नगर निगम मेहरबान है। ये वे कॉलोनियां हैं, जहां पुरानी आबादी नहीं है। आम जनता के टैक्स के पैसे से यहां सड़कें और नालियां बनाई जा रही हैं। इससे बिल्डर को फायदा पहुंच रहा है। सुविधाओं का हवाला देकर वह ऊंची कीमत पर मकान बेच रहा है। इससे पहले जल निगम भी जेएनएनयूआरएम योजना में बिल्डर की दूसरी कॉलोनी में खाली पड़ी जमीनों पर सीवर, पानी की लाइन बिछा चुका है। इससे उसे करोड़ों का लाभ हुआ है। जिन सुविधाओं पर उसे खुद पैसा खर्च करना था, वह मुफ्त में सरकारी पैसे से मिल गई।
विज्ञापन

जमीन देने की भी हो चुकी है कोशिश

करीब छह महीने पहले इंदिरानगर क्षेत्र के इसी बिल्डर को नगर निगम की कीमती जमीन देने का भी प्रस्ताव कार्यकारिणी और सदन में लाया गया था। हालांकि, विवाद होने पर यह पास नहीं हो सका। प्रस्ताव भी बिल्डर के बजाय एक पार्षद की ओर से लाया गया था। इसमें बिल्डर की एक बड़ी कॉलोनी में अलग-अलग नगर निगम की जमीन उसे देने का प्रस्ताव था। इसके बदले एक जगह पर नगर निगम को जमीन मिलनी थी। इसे लेकर सवाल उठे, जिस कारण प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया। अब उसे दूसरे तरीके से लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....इधर चार महीने से खुदी है गली
नगर निगम बिल्डरों की बस रहीं कॉलोनियों में सड़कें बना रहा है, वहीं आलमबाग के नटखेड़ा में एक गली चार महीने से खुदी पड़ी है। इससे रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना है। गली खुदी होने से लोग चोटिल भी हो रहे, पर इसे नहीं बनवाया जा रहा है। स्थानीय व्यवसायी मनीष अरोड़ा कहते हैं कि इसी गली में एक मंदिर भी है। यहां आने वाले भक्तों को भी सड़क न बनने से परेशानी होती है। ऐसे ही कई अन्य इलाकों में सड़कों का बुरा हाल है।

निजी बिल्डरों की विकसित हो रहीं कॉलोनियों में सड़क-नाली का काम कराने का नियम नहीं है। जो कॉलोनी हैंडओवर होती हैं, वहां की बात अलग है। यदि किसी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कराया जा रहा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई भी की जाएगी।
- अजय द्विवेदी, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed