फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NAAC will do inspection in Lucknow University.

LU: आठ साल बाद नैक की कसौटी पर कसा जा रहा लखनऊ विश्वविद्यालय, आठ सदस्यीय टीम पहुंची

Thu, 21 Jul 2022 11:36 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Jul 2022 11:36 AM IST
सार

नैक की आठ सदस्यीय टीम लखनऊ विश्वविद्यालय का मूल्यांकन करने पहुंच गई है। यह आठ साल बाद है जब एलयू का नैक मूल्यांकन किया जा रहा है।

विज्ञापन
NAAC will do inspection in Lucknow University.
लखनऊ विश्वविद्यालय की वाल ऑफ फेम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय आठ साल बाद राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (नैक) की कसौटी पर कसा जा रहा है। विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से आठ सदस्यीय टीम तीन दिवसीय निरीक्षण के लिए पहुंच गई है। टीम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले एक महीने से ज्यादा से हर क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


नैक की आठ सदस्यीय टीम सुबह लगभग पौने नौ बजे गेट नंबर एक से विश्वविद्यालय पहुंची। जहां प्रशासनिक भवन पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय व एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स ने उनका स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने प्रशासनिक भवन पर लगाई गई पूर्व छात्रों की फोटो फ्रेम को निहारा और उसके बारे में जानने की कोशिश भी की। उन्होंने विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को सराहा भी।
विज्ञापन


इसके बाद टीम कुलपति कार्यालय गई। जहां औपचारिकता के बाद सबसे पहले मंथन हाल में कुलपति का प्रेजेंटेशन शुरू हो गया है। इसके बाद टीम के सदस्यों के सामने इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) का प्रेजेंटेशन होगा। जिसके बाद टीम के सदस्य यहां से तीन अलग-अलग टीमों में बंटकर सेंट्रल लाइब्रेरी व विभागों के निरीक्षण पर जाएंगे। उनका दोपहर का भोजन कैलाश गर्ल्स छात्रावास में प्रस्तावित है। इसी क्रम में आगे के कार्यक्रम के अनुसार वह विभागों का एक-एक कर भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed